आबूलेन के स्क्वायर होटल में युवती को बंधक बनाने, बीच सड़क पर पीटने और दुष्कर्म करने के आरोपी सलमान के अलावा होटल मालिक स्वामीपाड़ा बुढ़ाना गेट निवासी गोविंद चौरसिया और पबला इंचौली निवासी कृष्णा को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। दुष्कर्म के साथ एससी-एसटी एक्ट लगने के कारण मामले की विवेचना सीओ कैंट सजय कुमार गुप्ता को दी गई। एससी-एसटी एक्ट लगने के चलते पूरे मामले की विवेचना सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता को दी गई है।
गाजियाबाद निवासी एक युवती के मुताबिक को स्क्वायर होटल में सोमवार रात चाकू की नोक पर बंधक बनाकर रखा गया था। मंगलवार दोपहर वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर बाहर आई। इसके बाद बीच सड़क पर आरोपी रोहटा के शाहपुर जैन नगर निवासी सलमान ने आबूलेन पर मंगलवार को बीच सड़क पर युवती की पिटाई की थी। वह उसे गोद में उठाकर जबरन होटल में ले जाने लगा था। इसका लोगों ने विरोध किया था। दोनों एक-दूसरे को एक साल से जानते थे। युवती जब सहेली के यहां आई थी तो आरोपी सलमान और सहयोगियों ने उसे होटल में बुलाया था।
आरोप है कि होटल मैनेजर कृष्णा ने मिलीभगत कर आरोपी सलमान को भगा दिया था। बिना आईडी के भी होटल में कमरा दिया हुआ था। इस मामले में सदर बाजार पुलिस की पूरी लापरवाही पाई गई थी। पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ जमानती धाराओं में केस दर्ज कर दिया। पहले अधिकारियों को मामूली मामला बताते हुए सदर बाजार पुलिस ने गुमराह किया था।
होटल मैनेजर कृष्णा स्कवायर होटल में ही नहीं बल्कि कई अन्य होटलों में अनैतिक कार्य करा चुका है। उसके खिलाफ 2024 में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में केस दर्ज हुआ था। इसके साथ ही टीपी नगर पुलिस ने भी एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।







