सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

सागर जिले के थाना बंडा एवं विनायका क्षेत्र के जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए सागर पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। 23 सिंतबर को तड़के करीब 3 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया सेसई रोड घाटी के पास मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इनामी बदमाश मनीष लोधी और उसका साथी आशीष साहू घायल हो गए।

पुलिस पर की थी फायरिंग
पुलिस के अनुसार, जब पुलिस टीम ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की, तो मनीष लोधी और उसके साथी आशीष साहू ने पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने और आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में मनीष लोधी के पैर में गोली लग गई। वहीं, भागने का प्रयास कर रहा उसका साथी आशीष साहू भी घायल हो गया।

हथियार और कारतूस बरामद
पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे, पांच राउंड कारतूस और एक बेसबॉल डंडा बरामद किया है।
अस्पताल में भर्ती और आगे की कार्रवाई
मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल आरोपियों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भिजवाया। वर्तमान में घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन, हथियारों की जब्ती और चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया जारी है। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की वैधानिक और विस्तृत विवेचना की जा रही है।
और पढ़े  मध्य प्रदेश में हादसा, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत,नाले में बही कार
  • Related Posts

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर पथराव, कई वाहनों को बनाया निशाना, 2 यात्री घायल

    मध्यप्रदेश के मंदसौर, रतलाम और झाबुआ जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर झाबुआ और रतलाम के बीच रात में यात्रा करना सुरक्षित नहीं रह गया है। एक्सप्रेस-वे पर कई…

    मध्य प्रदेश में हादसा, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत,नाले में बही कार

    जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता मंदिर के पास उफनते बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई।…