चमोली- अचानक गोविंदघाट में टूटी पहाड़ी, हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त

Spread the love

 

मोली जिले में आज बुधवार सुबह गोविंदघाट के पास अचानक पहाड़ी टूट गई, जिससे हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया। चमोली जिले में हिमस्खलन का खतरा बरकरार है।  मौसम विभाग ने आठ मार्च से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं।

चमोली जिले में इससे पहले मंगलवार को भी मौसम खराब रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि पूर्वाह्न 11 बजे मौसम सामान्य हुआ और धूप खिली लेकिन देर शाम को फिर मौसम खराब हो गया।

बदरीनाथ धाम में अधिकतम तापमान माइनस आठ और न्यूनतम तापमान माइनस तीन, ज्योतिर्मठ में अधिकतम तापमान चार और न्यूनतम तापमान माइनस एक, औली में अधिकतम तीन और न्यूनतम माइनस दो रहा। तापमान में आई गिरावट से लोग दिनभर अपने घरों में दुबके रहे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- CM धामी ने किया साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण, कहा-विज्ञान और नवाचार के खुलेंगे द्वार
  • Related Posts

    उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, कर एवं राजस्व निरीक्षक के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग के तहत उत्तराखंड पालिका (केन्द्रीयित) राजस्व सेवा में कर…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- राज्य में शराब की नई दुकानें खोले जाने पर रोक लागू रहेगी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने आबकारी आयुक्त के बयानों के आधार पर यह स्पष्ट कर दिया है कि राज्य की आबकारी नीति के तहत अब नई मदिरा की दुकानें…


    Spread the love