हल्द्वानी: पेड़ से टकराई स्कार्पियो..महिला का हाथ कटकर हुआ अलग,मंदिर से लौटते वक्त हुआ हादसा

 

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र के हैड़ाखान के पास मंगलवार रात करीब 9:30 बजे स्कार्पियो गाड़ी पेड़ से टकराने के दौरान उसमें बैठी महिला का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया। हादसे में पति समेत दो बच्चों को हल्की चोट आईं। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।

हैड़ाखान के रहने वाले रेवाधर अपनी पत्नी विमला देवी व बच्चों के साथ चोरगलिया के सूर्यादेवी मंदिर गए थे। शाम को वह स्कॉर्पियो गाड़ी से लौट रहे थे। घर से सात किलोमीटर पहले ही वन विभाग के गेस्ट हाउस के निकट गाड़ी अनियंत्रित हो गई और एक बड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में विमला देवी का दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया।

परिजनों ने उसे उठाकर गाड़ी में रख लिया। फिर रेवाधर ने अपने बड़े भाई मनीराम व अन्य परिजनों को फोन करके बुलाया। इस बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को गाड़ी से निकाला गया और उन्हें एंबुलेंस से एसटीएच भिजवाया। वहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
और पढ़े  उत्तराखंड में SIR पूरा: आज जारी होगी मतदाता सूची, जिनके नाम कटे, वे दोबारा ऐसे बनवा सकेंगे वोट
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…