महाकुंभ 2025:- सेक्टर 18 में बने इस्कॉन के शिविर में लगी आग, दमकल विभाग की टीम ने पाया काबू, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर

 

प्रयागराज के महाकुंभ नगर के सेक्टर 18 में आग लग गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन दमकल विभाग की गाड़ियां और अधिकारी आग बुझाने में जुट गए। यह आग सेक्टर 18 में बने इस्कॉन के शिविर में लगी। शुरुआती जांच में पता लगा है कि आग शिविर के किचन में लगी थी। जहां रखे गैस सिलेंडर के फटने से हादसा हुआ है। हालांकि आधिकारिक रूप से आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। सीएफओ का दावा है कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 10.30 बजे आग लगने की घटना सामने आई। महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग पर स्थित सेक्टर 18 में यह घटना घटी। काफी दूर से आसमान में काला धुआं नजर आ रहा है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। साथ ही आग लगने की वजह की जांच कराई जाएगी।

इससे पहले 30 जनवरी को छतनाग और झूंसी में लगी थी आग
महाकुंभ से सटे छतनाग गांव के किनारे अवैध रूप से बनी टेंट सिटी ”जस्ट ए शिविर’ में 30 जनवरी को आग लगी थी। जिसमें 15 लग्जरी कॉटेज राख हो गए थे। शुरुआत जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई थी। फायर ब्रिगेड ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया था। गनीमत रही कि आग के वक्त कॉटेज के अंदर कोई नहीं था।

19 जनवरी को सेक्टर 19 में आग लगने की हुई थी घटना
19 जनवरी को महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और बांस-फूस के बने कई कॉटेज जलकर राख हो गए थे। दुर्घटना के दौरान कॉटेज में रखे एलपीजी सिलेंडर धमाके के साथ फटे थे।
और पढ़े  UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन
  • Related Posts

    राममंदिर- सीईओ सर्च कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट, तीन नामों का पैनल तैयार, कल ट्रस्ट करेगा अंतिम नाम पर फैसला

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति की प्रक्रिया निर्णायक दौर में पहुंच गई है। सीईओ चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च…

    UP बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं के पंजीकरण की तारीख बदली, गलत जानकारी सुधारने का भी मौका, जानें शेड्यूल

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए पंजीकरण से जुड़ी तारीखों में बदलाव किया है। नया कार्यक्रम संस्थागत और व्यक्तिगत, दोनों तरह के परीक्षार्थियों…