महाकुंभ हादसा: मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ के पीछे साजिश की जांच कर रही पुलिस, खंगाले जा रहे सीसीटीवी

Spread the love

हाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में 30 लोगो की मौत की घटना के पीछे कोई साजिश होने की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अलावा यूपी एटीएस और एसटीएफ की टीमें भगदड़ कराने के जिम्मेदार माने जा रहे युवाओं के समूह को तलाश रही हैं। बता दें कि इस प्रकरण की जांच के लिए राज्य सरकार ने तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन भी किया है।

दरअसल, भगदड़ के बाद तमाम पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बयान दिया है कि उन्हें युवाओं के एक समूह द्वारा लगातार धक्का मारा जा रहा था जिससे हालात बिगड़े और लोग खुद को बचाने के लिए आगे वालों को धक्का मारने लगे। इससे कुछ लोग गिर पड़े और भीड़ उनके ऊपर से होकर गुजरने लगी। इससे 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 37 घायल हुए। इसी तरह झूंसी इलाके में भी भगदड़ हुई। इन दोनों घटनाओं के पीछे अराजक तत्वों की भूमिका की जांच के लिए अब सारे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जिसमें उन युवकों को चिन्हित किया जा रहा है, जिन्हें घटना का जिम्मेदार माना जा रहा है।
रेहड़ी वालों से भी पूछताछ
इस मामले की जांच के लिए एटीएस और एसटीएफ की टीमें महाकुंभ में रेहड़ी लगाने वालों, पूजन सामग्री, चूड़ी आदि बेचने वालों से भी पूछताछ कर रही है ताकि कोई अहम सुराग हाथ लग सके। फिलहाल महाकुंभ मेला क्षेत्र में अब पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश प्रयागराज में ही कैंप कर रहे हैं।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस हादसे के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। आसपास के इलाके के सारे सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा की फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल हमारी प्राथमिकता बाकी अमृत स्नान को सकुशल संपन्न कराना है, जिसके बाद जांच में तेजी लाई जाएगी।

Spread the love
और पढ़े  राममंदिर- चोरी का खुलासा होने के बाद सख्ती, अब 27 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और 13 नए कैमरों से चढ़ावे की निगरानी
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love