अयोध्या- प्रेसवार्ता के दौरान फूट-फूटकर रोये सपा सांसद अवधेश प्रसाद, दुष्कर्म मामले में कार्रवाई न होने पर इस्तीफे की चेतावनी

 

कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या के मामले में सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार को प्रेस वार्ता की इस दौरान घटना की निंदा करते हुए वह फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि यह घटना निर्भया कांड से भी ज्यादा वीभत्स है। सरकार सिर्फ ढिंढोरा पीट रही है। कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। लोकसभा की कार्यवाही होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

दोषियों पर कार्रवाई ना हुई तो वह स्वयं लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। किसी कीमत पर आरोपियों को सजा दिलाई बगैर वह नहीं मानेंगे।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस व प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे, जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  लखनऊ ट्रिपल मर्डर: अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, देर रात घर पर चला बुलडोजर, पत्नी को मिलेगी सरकारी नौकरी
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…