अयोध्या- रामनगरी में वसंत पंचमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे,चार पहिया वाहनों को किया गया प्रतिबंधित

Spread the love

 

 

संत पंचमी के अवसर पर रामनगरी में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। 10 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं और सरयू में डुबकी लगाकर मठ मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं के जय घोष से रामनगरी गूंजने लगी थी।

श्रद्धालुओं ने सरयू के घाटों पर डुबकी लगाई और दान पुण्य किया। इसके बाद श्रद्धालुओं का रेला राम की पैड़ी परिसर स्थित प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ा। यहां से श्रद्धालु राम मंदिर व हनुमानगढ़ी के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।

हनुमानगढ़ी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। करीब डेढ़ किलोमीटर तक कतार लगी हुई है। वहीं रामलला के दरबार में भी जयकारे गूंज रहे हैं। राम मंदिर सुबह 5:00 बजे से ही खोल दिया गया था ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या धाम में चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं का पलट प्रवाह रामनगरी में निरंतर जारी है। शुक्रवार को भी आठ लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और सरयू स्नान कर मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। वसंत पंचमी के दिन अयोध्या में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। सुरक्षा कड़ी करते हुए अयोध्याधाम में यातायात डायवर्जन लागू है।

देश के हर राज्य से आ रहे हैं श्रद्धालु
अयोध्या में पूरा देश उमड़ रहा है। प्रयागराज से अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं में तकरीबन देश के हर राज्य के श्रद्धालु शामिल होते हैं। कुछ विदेशी व एनआरआई श्रद्धालु भी आ रहे हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्था के चलते सरयू घाट, राम मंदिर व हनुमानगढ़ी में स्नान, दर्शन-पूजन करने के लिए पांच से आठ किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोग प्रसाद भी वितरित किया जा रहा है। प्रसाद पाकर भक्त तृप्त नजर आते हैं।

और पढ़े  यूपी- आगरा में मौसम का रौद्र रूप, 65 KM/घंटा की स्पीड वाली हवाओं ने उड़ाए होश..

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- सांसद लल्लू सिंह व महंत परशुराम दास की अगुवाई में मां सरयू को चढ़ी 1100 मीटर लंबी चुनरी, विश्व शांति का दिया संदेश

    Spread the love

    Spread the love        मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पुरुषोत्तम मास के अंतिम पर्व पर श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को…


    Spread the love

    irport: जिन्होंने दी जमीन, उन्होंने भरी पहली उड़ान, नोएडा से लखनऊ गए किसान, CM से मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveA   नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई थी, वे सोमवार को एक ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। उन्होंने नए शुरू…


    Spread the love