महाकुंभ हादसा: मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ के पीछे साजिश की जांच कर रही पुलिस, खंगाले जा रहे सीसीटीवी

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में 30 लोगो की मौत की घटना के पीछे कोई साजिश होने की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अलावा यूपी एटीएस और एसटीएफ की टीमें भगदड़ कराने के जिम्मेदार माने जा रहे युवाओं के समूह को तलाश रही हैं। बता दें कि इस प्रकरण की जांच के लिए राज्य सरकार ने तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन भी किया है।

दरअसल, भगदड़ के बाद तमाम पीड़ितों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बयान दिया है कि उन्हें युवाओं के एक समूह द्वारा लगातार धक्का मारा जा रहा था जिससे हालात बिगड़े और लोग खुद को बचाने के लिए आगे वालों को धक्का मारने लगे। इससे कुछ लोग गिर पड़े और भीड़ उनके ऊपर से होकर गुजरने लगी। इससे 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 37 घायल हुए। इसी तरह झूंसी इलाके में भी भगदड़ हुई। इन दोनों घटनाओं के पीछे अराजक तत्वों की भूमिका की जांच के लिए अब सारे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, जिसमें उन युवकों को चिन्हित किया जा रहा है, जिन्हें घटना का जिम्मेदार माना जा रहा है।
रेहड़ी वालों से भी पूछताछ
इस मामले की जांच के लिए एटीएस और एसटीएफ की टीमें महाकुंभ में रेहड़ी लगाने वालों, पूजन सामग्री, चूड़ी आदि बेचने वालों से भी पूछताछ कर रही है ताकि कोई अहम सुराग हाथ लग सके। फिलहाल महाकुंभ मेला क्षेत्र में अब पूरी सतर्कता बरती जा रही है। एडीजी कानून-व्यवस्था एवं एसटीएफ अमिताभ यश प्रयागराज में ही कैंप कर रहे हैं।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस हादसे के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। आसपास के इलाके के सारे सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा की फुटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल हमारी प्राथमिकता बाकी अमृत स्नान को सकुशल संपन्न कराना है, जिसके बाद जांच में तेजी लाई जाएगी।
और पढ़े  दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…