अयोध्या- एकजुटता के साथ परिश्रम कर चुनाव में बड़ी जीत करना है सुनिश्चित :धर्मपाल सिंह

Spread the love

 

 

 

 मिल्कीपुर के केरला पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं बूथ विजय का मंत्र दिया। कई सत्रों में चली बैठक में उन्होंने मंडल अध्यक्ष, प्रवासी, प्रभारी तथा चुनाव में लगाए गए पदाधिकारियों से चुनावी कार्यों की रिर्पोट लिया। बैठक में धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर शत प्रतिशत विजय की रणनीति बनाकर काम करना है। हर घर तथा हर मतदाता से संपर्क व संवाद करना है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना तथा ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी हमें घर-घर पहुंचना है। एकजुटता के साथ परिश्रम कर चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करना है। सभी मिलकर योजनाबद्ध होकर बूथ विजय की अभेद्य रणनीति पर काम करें।उन्होंने कहा कि चुनाव की जीत में बूथ के पदाधिकारी व पन्ना प्रमुखों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। मतदाताओं से संपर्क और संवाद से भाजपा के पक्ष में जोड़ना तथा शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी को प्रेरित भी करना है। उन्होंने कहा कि मोर्चो, विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी अपने अपने बूथ पर सक्रियता बढ़ाकर लोगों तक पहुंचे। सभी को अपने बूथ पर विजय दिलाने की जिम्मेदारी निभानी है। पन्ना प्रमुख अपने क्षेत्र मे आने वाले मतदाताओं से रोजाना किसी न किसी माध्यम से चर्चा अवश्य करें। सभी पदाधिकारियों को आपसी सामंजस्य के साथ चुनावी रणनीति तैयार करनी है। बूथ कमेटियों की बैठकों के माध्यम से प्रतिदिन की योजना तैयार करके काम करना है। भाजपा बहुत बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। जीत का अंतर और अधिक ज्यादा हो इसके लिए बूथ पदाधिकारी व सेक्टर प्रमुख चुनाव को लेकर सक्रिय रहें। पार्टी कार्यक्रमों व जनसम्पर्क से लेकर रोजाना आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर साझा किया जाए।
बैठक में प्रमुख रूप से जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सूर्य प्रताप शाही, मयंकेश्वर शरण सिंह, जेपीएस राठौर, दयाशंकर मिश्र दयालु, सतीश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी अवनीश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, कमला शंकर पाण्डेय, अभिषेक मिश्र, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, रघुनंदन चौरसिया, राघवेन्द्र पाण्डेय, राधेश्याम त्यागी, पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, रामू प्रियदर्शी सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  कक्षा 6 की छात्रा से छेड़खानी: किशोरी ने विरोध किया, चलते ऑटो से फेंक दीं, सड़क पर गिरकर हुई घायल

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- बिगड़ी व्यवस्था: पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में अफवाहों के बीच जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट अब खुलकर सड़कों पर दिखने लगा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म के नोटिस चस्पा…


    Spread the love

    हरीश राणा- देश में पहली बार किसी ने पाई इच्छामृत्यु, एम्स के डॉक्टरों ने ऐसे दूर की हरीश की तकलीफ

    Spread the love

    Spread the loveअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर वार्ड में भर्ती गाजियाबाद के हरीश राणा की आखिर 10 दिन बाद निधन हो गया।…


    Spread the love