अयोध्या: सपा की स्टार प्रचारक सांसद डिंपल यादव को देखने उमड़ी भारी भीड़, मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करने पहुंची थी सांसद डिंपल यादव।

 समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक व सांसद डिंपल यादव अयोध्या पहुंची। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा पहुंची डिंपल यादव का समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक व सांसद डिंपल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद भारी वोटो से जीतेंगे। सांसद डिंपल यादव ने प्रयागराज हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त करते कहा कि प्रयागराज में हुए हादसे के दौरान जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है ईश्वर उन्हें धैर्य की शक्ति दे और जो लोग घायल है वह जल्द स्वस्थ हों।

उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार ज्यादा से ज्यादा मुआवजा देने का काम करें। बता दे की सांसद व समाजवादी पार्टी की स्टार प्रचारक डिंपल यादव मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अजीत प्रसाद के लिए रोड शो करने पहुंची थी। रोड शो के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व अजीत प्रसाद के समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के जिन नेताओं ने सांसद डिंपल यादव का स्वागत किया है उनमें मुख्य रूप से पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, सांसद अवधेश प्रसाद, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव के अलावा बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के लोग मौजूद रहे।अयोध्या: सपा की स्टार प्रचारक सांसद डिंपल यादव को देखने उमड़ी भारी भीड़, मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करने पहुंची थी सांसद डिंपल यादव।

और पढ़े  अयोध्या- विधायक करेंगे आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…