आश्रम में घिनौनी करतूत:- महंत ने पति को मजबूर कर अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी का किया बलात्कार,उसके बाद भी दिल न भरा तो…किया ऐसा काम

Spread the love

मैनपुरी के कुरावली में महिला ने आरोप लगाया है कि एक महंत और उसके साथियों ने उसके साथ बलात्कार किया। उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने कुरावली थाने में इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि महंत अजयदास महाराज ने इलाज के बहाने उसे अपने आश्रम बुलाया। उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इतना ही नहीं इस घिनौने काम का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद पीड़िता को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। इस वजह से पीड़िता दहशत में आ गई। पीड़िता के अनुसार, महंत के भाई आनन्द नन्दन महाराज ने भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

 

शिकायत करने पर फिर धमका रहे 
पीड़िता ने बताया कि पुलिस से मामले की शिकायत करने के बाद आरोपियों ने उसके पति को भी धमका रहे हैं। शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसके बाद भी पीड़िता नहीं डरी, तो आरोपियों ने उसके बेटे को अगवा कर लिया।

कागज पर कराए हस्ताक्षर
आरोप लगाया कि महंत और उसके साथी पीड़िता के बेटे को कार में डालकर ले गए। आरोपियों ने उससे एक कागज पर हस्ताक्षर करवाए और कहा कि अगर उसने अपनी शिकायत वापस ले ली, तो उसे उसका बेटा वापस मिल जाएगा।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं महंत की घिनौनी करतूत को लेकर लोगों में आक्रोश है।

Spread the love
और पढ़े  दशकों पुराना 'अटूट बंधन' एक झटके में लहूलुहान-: 80 साल के पति ने की 72 वर्षीय पत्नी की हत्या, खुद पहुंचा थाने
  • Related Posts

    Cabinet  बैठक: पंचायत आरक्षण आयोग, 1010 बेड अस्पताल समेत 12 प्रस्ताव पास, पढ़ें बड़े फैसले

    Spread the love

    Spread the loveयोगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ में हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण…


    Spread the love

    शादी से इनकार पर की थी डीएलएड छात्रा की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveबरेली के सीबीगंज इलाके में शीशगढ़ निवासी डीएलएड छात्रा नीतू की हत्या का राज खुल गया है। पुलिस ने रविवार रात टियूलिया अंडरपास के पास हुई मुठभेड़ में…


    Spread the love