दर्दनाक हादसा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, अनियंत्रित कार ट्रक से जा भिड़ी,एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

 

आगरा के फतेहाबाद में लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह भीषण हादसा हो गया। कुंभ स्नान कर कार से जा रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। बताया गया है कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार दूसरी लाइन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसी पति-पत्नी के साथ मासूम बेटे और बेटी की लाश को बाहर निकाला। पुलिस ने शिनाख्त के  बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।दर्दनाक हादसा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, अनियंत्रित कार ट्रक से जा भिड़ी,एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

दिल्ली का रहने वाला था परिवार
दिल्ली के उत्तम नगर का रहेने वाले ओमप्रकाश आर्या अपनी हुंडई कार से परिवार के साथ प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए हुए थे। स्नान के बाद वे पत्नी पूर्णिमा सिंह उम्र 34 वर्ष, 12 वर्षीय बेटी अहाना और चार वर्ष के बेटा विनायक के साथ वापस दिल्ली जा रहे थे। उनकी  कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 31 किमी पर पहुंची, तभी ये हादसा हो गया। बताया गया है कि कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार उछलकर एक्सप्रेस-वे की दूसरी लाइन में पहुंच गई।

हादसा इतना भीषण, चारों की मौके पर ही मौत
इस दौरान सामने से आ रहे ट्रक में ये कार तेजी से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज धमाके के साथ कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ओमप्रकाश के साथ उनके पूरे परिवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई। सूचना मिलते ही तत्काल थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार में फंसे पूरे परिवार के शवों को बमुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी भेजा है।
क्रेन की सहायता से हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन
वहीं हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से जाम हो गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहनों के हटवाने के बाद मार्ग सुचारू कराया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के घरवालों को सूचना दे दी गई है। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है।
और पढ़े  UP: पंचायत चुनाव में मतदाता बनने के लिए गांव में छह माह रहना जरूरी, कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…