हल्द्वानी: जय मां सरस्वती स्नैक्स रेस्टोरेंट- यहाँ रेस्टोरेंट में पैर से धोए जा रहे थे समोसे के आलू, खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा,15 दिन के लिए दुकान का लाइसेंस निलंबित 

Spread the love

ल्द्वानी में समोसे तैयार करने से पहले उसके लिए आलू पैर से धोने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने जय मां सरस्वती स्नैक्स रेस्टोरेंट पर छापा मारा। पूछताछ में रेस्टोरेंट मालिक ने वीडियो उसके यहां का ही होने की पुष्टि की। इसके बाद दुकान का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। इतने दिन रेस्टोरेंट नहीं खोला जा सकेगा।

एमबी इंटर कॉलेज के पास स्थित एक रेस्टोरेंट का वीडियो रविवार को वायरल हुआ। इसमें वहां काम करने वाला एक कारीगर आलू उबालने से पहले बड़े भगोने में भरे आलू की मिट्टी पैर से साफ करता दिख रहा था। रेस्टोरेंट के बाहर यह होता देखकर वहां से गुजर रहे एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

जिला अभिहीत अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार के साथ सरस्वती स्नैक्स रेस्टोरेंट पर छापा मारा। सोमवार को छापे के दौरान भी वहां काफी गंदगी पाई गई। इसे खाद्य सुरक्षा विभाग ने अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में कार्य करना माना।

पुष्टि के आधार पर खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 56 के तहत कार्रवाई की संस्तुति की। इसका वाद भी एडीएम कोर्ट में दायर किया जाएगा। साथ ही समोसे के निर्माण में प्रयुक्त हो रही मैदा तथा गरम मसाले के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिया है। बता दें कि यह दुकान समोसे के लिए काफी मशहूर है।

बिरयानी की दुकान में भी मिले थे कीड़े
नैनीताल के मल्लीताल बाजार में बीती 23 दिसंबर को छापे के दौरान अल्ताफ हैदराबादी बिरयानी की दुकान में खाद्य पदार्थ के पास कीड़े रेंगते हुए मिले थे। यह छापा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग व राजस्व प्रशासन की टीम ने मारा था। ताकि एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ और गंदगी के बीच खाद्य सामग्री तैयार करने पर रोक लगाई जा सके।

और पढ़े  हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा: कहा-जनसमस्याओं का एक सप्ताह में करें समाधान, वरना सख्त कार्रवाई

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / बेलबाबा- बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर पर बेलबाबा से लगे जंगल पहुंचे ग्रामीण, और फिर उड़े होश

    Spread the love

    Spread the loveरामपुर रोड में बेलबाबा से एक किलोमीटर दूर एक बाघ के युवक को उठा ले जाने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना पर काफी संख्या में आसपास…


    Spread the love

    Poonawalla: तहसीन पूनावाला ने ई-20 ईंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, भूख हड़ताल से पहले हाउस अरेस्ट का दावा

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें ग्रेटर कैलाश में हाउस अरेस्ट किया। यह कार्रवाई केंद्र सरकार की  ई-20 ईंधन नीति…


    Spread the love