उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों में अब 10वीं में 5 नहीं 10 विषय होंगे अनिवार्य, एससीईआरटी ने तैयार किया ड्राफ्ट

 

राज्य  के सरकारी स्कूलों में 10वीं में अब पांच नहीं, बल्कि 10 विषय अनिवार्य होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के बाद एससीईआरटी ने राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा का ड्राफ्ट तैयार किया है। जिसमें 10 विषयों को अनिवार्य किए जाने की सिफारिश की गई है।

सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से यह सभी विषय लेने होंगे। विषय में बदलाव का विकल्प उन्हें 11 वीं कक्षा से मिलेगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक एससीएफ का ड्राफ्ट तैयार होने के बाद इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। वहीं, एनईपी में विभिन्न विषयों की पढ़ाई के लिए समय तय किया गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हाईस्कूल में तीन भाषाओं के लिए साल में 70-70 घंटे का समय तय किया गया है। गणित में 135 घंटे, विज्ञान में 135 घंटे सहित कई विषयों के लिए समय तय किया गया है।

 

विषयों को लेकर ये की गई है सिफारिश
स्कूलों में कक्षा नौ एवं 10वीं में तीन भाषाएं होंगी, जिसमें दो भारतीय भाषाएं होंगी। इसके अलावा गणित एवं कम्यूटेशनल चिंतन, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा एवं स्वस्थता, व्यावसायिक शिक्षा एवं अंत विषय क्षेत्र विषय के रूप में होंगे।

एनईपी की सिफारिश के अनुसार ही कार्रवाई की जा रही है। राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा के ड्राफ्ट को विभिन्न समितियों के माध्यम से सरकार के सामने रखा जाएगा। इसमें वहीं विषय रखे गए हैं, जिसकी एनईपी ने सिफारिश की है।
– प्रदीप रावत, प्रभारी अपर निदेशक एससीईआरटी

और पढ़े  बागेश्वर: फर्जी दस्तावेज पर नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में खलबली
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…