थानाध्यक्ष पर लगा ये आरोप 

 

आत्महत्या करने वाली छात्रा को छेड़ने व धमकी देने के आरोपी शिक्षक का साथ देने का आरोप थानाध्यक्ष हैदरगंज पर लगा है। थानाध्यक्ष को सस्पेंड करने की मांग को लेकर शहर के तिकोनिया पार्क में परिजनों व स्थानीय लोगो ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थानाध्यक्ष मो अरशद पर सुलह न करने पर मृतका के भाई का भविष्य खराब करने की धमकी देने का आरोप लगाया।
थाना हैदरगंज क्षेत्र में 16 वर्ष की नाबालिग व इंटर की छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। जिसमें एक शिक्षक पर छेड़ने व धमकी देने का आरोप लगा था। घटना 14 दिसम्बर को हुई थी। जिसमें मृतका का भाई व पिता अगले दिन मामले की रिपोर्ट लिखवाले के लिए थाने गये तो उन्हें थानाध्यक्ष ने काफी प्रताड़ित किया। घटना के पांच दिन बाद उच्चाधिकारियों के आदेश व राजनैतिक दबाव के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी थानाध्यक्ष का रवैया पीड़ित पक्ष के खिलाफ था। जिसके विरोध में बड़ी संख्या में परिजन व स्थानीय लोग बुधवार को शहर के तिकोनिया पार्क पहुंचे व प्रदर्शन किया।मृतका के भाई का कहना है कि शिक्षक की प्रताड़ना से बहन ने आत्महत्या कर ली। शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो हैदरगंज थानाध्यक्ष ने नाबालिग मृतक बहन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। हमारे मोबाइल का डाटा खंगाला। समझौते न करने पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। आरोपी बढ़े हुए मनोबल के कारण भविष्य खराब करने की धमकी दे रहा है।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि थानाध्यक्ष को सस्पेंड किया जाय। आत्महत्या से कुछ समय पहले आरोपी का फोन छात्रा के मोबाइल पर आया था। अगले दिन जब थाने पहुंचे तो उन्हें बेइज्जत करके थाने से भगाया गया। जब उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत हुआ तो थानाध्यक्ष समझौते के लिए दबाव बना रहा है। प्रदर्शन करने वालों में आदर्श ब्राहमण फाउन्डेशन के धीरेन्द्र तिपाठी, समाजसेवी उपेन्द्र प्रसाद दूबे व स्थानीय लोगो की मौजूदगी रही।

और पढ़े  UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ के सीडीओ समेत कई अधिकारियों के तबादले
  • Related Posts

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…

    अयोध्या- अयोध्या एयरपोर्ट को मिला अत्याधुनिक ARFF फायर टेंडर

      महार्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अयोध्याधाम की अग्निशमन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को और सुदृढ़ करते हुए अत्याधुनिक Airfield Rescue and Fire Fighting (ARFF) वाहन उपलब्ध कराया गया है। एयरपोर्ट…