अल्मोड़ा- जागेश्वर धाम की ऐरावत गुफा में मिली विदेशी महिला,मची खलबली

 

जागेश्वर की ऐरावत गुफा में एक विदेशी महिला की उपस्थिति की सूचना से प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस और अभिसूचना इकाई सक्रिय हो गई। महिला से हुई पूछताछ के बाद पता चला की उसके दस्तावेज वैध हैं।
शनिवार को सूचना मिलने के तत्काल बाद दन्यां पुलिस और अभिसूचना इकाई के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला से बातचीत की। काफी देर तक चली पूछताछ में पता चला कि महिला मूल रूप से इस्राइल की रहने वाली है। उसका नाम इफरत मोर है। वह ध्यान और योग के उद्देश्य से यहां पहुंची थीं। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि विदेशी महिला के सभी दस्तावेज जांच में वैध पाए गए। उसका वीजा 2029 तक वैध है। उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
और पढ़े  जरूरी खबर: यहां दो दिन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित, बढ़ेगी मुश्किल, प्लेटफार्म भी बदलेंगे
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…