लालकुआँ- बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करने पर मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक को सौंपा।

Spread the love

 

 

 लालकुआं नगर की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा मरीजों को बाहर की दवाएं और निजी लैब में जांच कराए जाने के विरोध में नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पाण्डेय और युवा नेता मुकेश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित एक ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट को सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि लालकुआं नगर एवं इसके आसपास हजारों लोग निवास करते हैं। जिनके उपचार हेतु लालकुआं में 10 बैड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का अस्पताल स्थापित है। इस अस्पताल में तैनात प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का रवैया मरीजों के प्रति बहुत ही निंदनीय है तथा उनकी मनमानी एवं तानाशाही के चलते अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों तथा उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही उक्त अस्पताल में की जाने वाली निशुल्क सरकारी जांचों को भी चिकित्सकों द्वारा निजी लैब में कराए जाने को बाध्य किया जाता है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर कई मरीज पैसों के अभाव में अपनी जांचें भी नहीं करा पाते हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि चिकित्सक की मनमानी के चलते उक्त अस्पताल रात्रि के समय में मरीजों के लिए इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। यहां रात्रि के समय इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को उपचार के लिए घटों अस्पताल में खड़े होकर चिकित्सक का इंतजार करना पड़ता है जिसके चलते कई गंभीर मरीज इलाज के अभाव अपनी जान तक गंवा चुके हैं। जिसके चलते क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि लालकुआं क्षेत्र की जनता की परेशानी को देखते हुए अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक किया जाए तथा अस्पताल में तैनात चिकित्सा अधिकारी के द्वारा मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार को लेकर उन्हें तुरंत हटाया जाए ताकि क्षेत्र की जनता में सरकार और उसके द्वारा मरीजों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके।
साथ ही कांग्रेसियों ने ज्ञापन में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उक्त मागों पर जल्द ही कार्यवाही नहीं की जाती है, तो जनता के साथ मिलकर कांग्रेसी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पाण्डेय, मुकेश कुमार, माजिद अली, शहीद अहमद, हाजी अयूब अली, श्रीमती माया देवी, मनोज दिवाकर, अंकित बर्मा, विनोद जोशी, शोवित, समीर खान, बाबू खान सहित तमाम लोग मौजूद थे।

और पढ़े  Rally: आज हल्द्वानी से कुमाऊं को साधेंगे मल्लिकार्जुन, पहली बार शहर में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

बाईट, भुवन पाड़े नगर काग्रेंस अध्यक्ष‌।

बाईट, मुकेश कुमार युवा नेता‌।


Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love