लालकुआँ- हाईवे पर खराब हुए ट्रक से कार टकराई, दो लोगों की दर्दनाक मौत हुई।

 

राष्ट्रीय राजमार्ग में बने बेतरतीब डिवाइडर कट में बीच सड़क में बीती देर रात ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में ट्रक खराब हो गया जिसके बाद स्थानीय पुलिस की लापरवाही भी सामने देखने को मिली हाईवे में रोड को स्थानीय पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर डायवर्ट नही किया जिससे हाइवे पर खराब खड़े ट्रक में नगला की ओर से लालकुआँ को आ रही कार घुस गई, जबरदस्त दुर्घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गये कार में सवार दो लोग बुरी तरह फंस गए जिन्हें रात्रि चौकीदार व अन्य प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा काफी देर की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी डॉ सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां 45 वर्षीय पंकज शर्मा निवासी गाजियाबाद और उनके दोस्त 40 वर्षीय जगत सिंह निवासी दिल्ली की उपचार के दौरान मौत हो गई।
वही तहसीलदार युगल किशोर पाण्डेय ने बताया कि एनएच से पत्राचार कर यदि नियमविरुद्ध डिवाइडर कट बनाया गया है तो उसे बन्द कराया जायेगा।

 

और पढ़े  देहरादून: झबरावाला गांव में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…