देहरादून- जिला पंचायतों का आज खत्म हो रहा कार्यकाल, निवर्तमान अध्यक्ष ही होंगे प्रशासक

हरिद्वार को छोड़ अन्य 12 जिला पंचायतों के निवर्तमान अध्यक्षों को ही वहां का प्रशासक नियुक्त किया जाएगा। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिला पंचायतों का कार्यकाल आज यानी रविवार को खत्म हो रहा है। जिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त करने का अधिकार दिया गया है।

प्रदेश में ग्राम एवं क्षेत्र पंचायतों के बाद जिला पंचायतों के चुनाव भी टल गए हैं। पंचायतीराज सचिव चंद्रेश कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि हरिद्वार को छोड़कर राज्य के अन्य सभी जिलों में जिला पंचायतों के चुनाव उनका कार्यकाल खत्म होने से पहले अपरिहार्य परिस्थितियों की वजह से नहीं कराए जा सके हैं।
जिला पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद छह महीने या नई जिला पंचायत का गठन होने तक जो भी पहले हो संबंधित जिले के जिला पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष ही वहां के प्रशासक होंगे। निवर्तमान जिला पंचायत के अध्यक्ष संबंधित जिला पंचायत के प्रशासक का कार्यकाल, गठित जिला पंचायत के कार्यकाल की समाप्ति के बाद ग्रहण कर लेंगे।
आदेश में कहा गया है कि नियुक्त प्रशासक सामान्य रूटीन काम को ही देखेंगे। नीतिगत निर्णय नहीं लेंगे। विशेष परिस्थिति में यदि नीतिगत निर्णय लिया जाना आवश्यक है तो प्रकरण संबंधित जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा। उस पर राज्य सरकार के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े  उत्तराखंड स्थापना दिवस: युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय, भराड़ीसैंण में सीएम ने की 13 घोषणाएं
  • Related Posts

    हरिद्वार: CM धामी ने सप्त सरोवर में किया कामधेनु लोक भवन का उद्घाटन, गोवंश संरक्षण एवं सेवा का किया आह्वान

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सप्तऋषि  हरिद्वार स्थित कामधेनु लोक भवन में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गोशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृष्णायन देसी गोरक्षाशाला द्वारा गोसेवा, गोवंश संरक्षण एवं…

    अनोखी शादी: स्लोवाकिया से हरिद्वार आकर एक दूजे के हुए पेट्रोलिना और जैकब, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

    धर्मनगरी हरिद्वार में सनातन संस्कृति और भारतीय वैवाहिक परंपराओं के प्रति विदेशी जोड़े का आकर्षण देखने को मिला। स्लोवाकिया से आए पेट्रोलिना और जैकब ने कुंभनगरी हरिद्वार में हिंदू रीति-रिवाज…