अयोध्या- महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ा दी अफवाह, उत्तराधिकारी बोले- वो बिल्कुल स्वस्थ हैं

 

 

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैला दी गई। इसका मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने खंडन किया है।

उन्होंने कहा कि महाराज जी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। सोशल मीडिया और कुछ अन्य स्थानों पर प्रचार तंत्र के माध्यम से उनके स्वास्थ्य को लेकर भ्रामक समाचार चलाए जा रहे हैं, जो चिंतनीय और खेदपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राम भक्तों और महाराज जी के शिष्यों से अपील है कि वह इस प्रकार के दुष्प्रचार पर बिल्कुल ध्यान न दें।

बता दें कि नृत्य गोपाल दास को बीते दिनों खराब स्वास्थ्य के कारण लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती  किया गया था। हालांकि, स्वस्थ होने के बाद ही वह अयोध्या के लिए रवाना हो गए। उनके स्वास्थ्य को लेकर महंत कमल नयन दास ने भी स्पष्टीकरण दिया है।

और पढ़े  UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…