अयोध्या : राम के दरबार पहुंचे सीएम योगी आरती के पश्चात राममंदिर निर्माण कार्य भी देखा,हनुमानगढ़ी पहुंच कर टेका माथा।।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया व संतों से भी मुलाकात की। इसके बाद रामजन्मभूमि गए। जहां रामलला की आरती उतारी। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखी। ट्रस्ट के इंजीनियरों ने उन्हें प्रगति से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शुक्रवार पूर्वाह्न 11:05 बजे रामकथा पार्क स्थित अस्थाई हैलीपेड पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर मौजूद एक व्यापारी के बच्चे को मुख्यमंत्री ने दुलार भी किया। इसके बाद मंदिर में प्रवेश किया। उन्होंने हनुमंतलला की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास से भेंट की। महंत संतरामदास से भी मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान महंत बलरामदास, पुजारी रमेश दास, पुजारी राजूदास, राजेश पहलवान आदि संतों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया गया। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री का काफिला रामजन्मभूमि पहुंचा। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और रामलला की आरती उतारी। दानपात्र में सीएम ने कुछ चढ़ावा भी अर्पित किया। मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास से पूछा कि कि आपका स्वास्थ्य कैसा है। आप ठीक हैं, पुजारी ने हां में जवाब देते हुए कहा कि सब श्रीरामलला की कृपा है। इसके बाद मुख्यमंत्री निर्माणाधीन राममंदिर स्थल पर पहुंचे। जहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उनका अभिनंदन किया। इंजीनियरों ने मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। चंपत राय ने बताया कि प्लिंथ निर्माण का काम करीब 40 प्रतिशत पूरा हो गया है।

और पढ़े  करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…