UP : विजिलेंस की लखनऊ मे बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति के मामलों में 5 अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी

 

 

आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस की टीम ने यूपी जल निगम की इकाई सी एंड डी एस (कंस्ट्रक्शन एंड डिज़ाइन सर्विसेज) के अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की है। विजिलेंस की टीम ने इंदिरानगर, गोमती नगर और विकास नगर में छापेमारी की। विजिलेंस की टीम पांच अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ पहुंची। इस मुद्दे पर अब तक 11 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

विजिलेंस की टीम ने सहायक अभियंता व प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेन्द्र कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता (मु0) सत्यवीर सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता अजय रस्तोगी, परियोजना प्रबंधक व सहायक अभियंता कमल कुमार खरबन्दा और सहायक अभियंता व प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण कुमार पटेल के ठिकानों पर छापे मारे।

और पढ़े  मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…