बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराया बकरों से लदा कैंटर, पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की मौत, 6 घायल

 

थाना गभाना के अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर 1 जून तड़के 3.30 बजे बकरों से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा  गया। एक अन्य कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। दोनों हादसों में पिता-पुत्र समेत एटा के चार लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हुए हैं।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि एटा के कस्बा मारहरा के पशु व्यापारी कुछ लोगों के साथ दो कैंटरों में बकरे-बकरियां, भेड़ लादकर दिल्ली बेचने के लिए जा रहे थे। एक कैंटर पर छह और दूसरे कैंटर पर पांच लोग सवार थे। बकरों से लदा आगे चल रहा एक कैंटर गभाना हाईवे के गांव भुकरावली के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार कैंटर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया।

 

कैंटर के ऊपर बैठे छह लोग झटके से नीचे गिर गए, जिसमें हजारी लाल (65) की मौके पर मौत हो गई, जबकि इनके बेटे अमर सिंह (32) और हरीशचंद्र निवासी मारहरा एटा को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में विमल, सतेंद्र और गुड्डू घायल हुए हैं।

दूसरा हादसा दुर्घटनास्थल से तीन किलोमीटर पहले हाईवे पर ही गांव भांकरी के समीप हुआ। पीछे आ रहे कैंटर की गभाना क्षेत्र में ही एक स्थान पर सीएनजी खत्म हो गई थी। वह कैंटर में बैठे थे कि उन्हें जानकारी मिली कि उनका आगे चल रहा कैंटर पलट गया है। इस पर वह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लिफ्ट लेकर दुर्घटनास्थल पर जा रहे थे कि एक अन्य कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिसमें रूपेंद्र निवासी मारहरा एटा की मौत हो गई। यशवीर, महाराज सिंह और दीपक घायल हो गए। घायलों में दो को जिला अस्पताल और बाकी को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा: ला रेजीडेंसिया सोसायटी में उल्लुओं का हमला जारी, अब तक 3 निवासियों को बना चुके निशाना
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…