अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी 5 जून को रामनगरी में मनाएंगे अपना 53वां जन्मदिन,इसी दिन होनी है प्राण प्रतिष्ठा

 

 

मुख्यमंत्री योगी अपना 53वां जन्मदिन पांच जून को अयोध्या में मनाएंगे। इस दौरान राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन और विशेष आरती कर श्रद्धा निवेदित करने के साथ प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना करेंगे। राम दरबार और अन्य सात देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसी दिन विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण करेंगे।

सीएम योगी का रामनगरी से गहरा लगाव है। विविध आयोजनों और यहां की विकास परियोजनाओं की प्रगति को परखने के लिए उनके दौरे होते रहते हैं। इस बार पांच जून को मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन बेहद खास होने जा रहा है। ऐसा इसलिए कि इसी दिन उनका जन्मदिन भी है। इसीलिए जिला प्रशासन की ओर से भी सीएम के इस खास दिन को और खास बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

 

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे की देखरेख में विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रस्तावित कार्यक्रमों का विवरण मुख्यमंत्री कार्यालय भी भेज दिया गया है। जिला प्रशासन के साथ ही नगर निगम ने भी महापौर गिरीश पति त्रिपाठी के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर पांच जून को ही भव्य समारोह के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। अयोध्या नगर निगम-दो साल बेमिसाल की थीम पर आयोजित होने वाले समारोह में नगर निगम की दो साल की उपलब्धियों का बखान किया जाएगा। इस दौरान सफाई मित्रों का सम्मान भी होगा।

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के जन्मोत्सव में करेंगे शिरकत
मुख्यमंत्री योगी जन्मदिन के मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में भी शामिल होंगे। राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष का जन्मोत्सव एक से 10 जून तक आयोजित होगा।

और पढ़े  अयोध्या- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण करते समाजसेवी सुरेश यादव
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…