उत्तर प्रदेश : यूपी में पंचायत उपचुनाव के लिए सुबह से मतदान जारी है, वोटिंग बूथो के बाहर लगी लंबी लाइनें ।

यूपी के लखनऊ, मेरठ, आगरा, महराजगंज, रायबरेली, सुल्तानपुर, सीतापुर, अमेठी, बाराबंकी व बलरामपुर जिलों में पंचायत उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान जारी है। वोटिंग बूथ के बाहर मतदाता लाइन लगाकर खड़े हुए हैं। हालांकि, सुबह के समय दोपहर में धूप के कारण मतदाताओं की संख्या में थोड़ी कमी आई है पर शाम होते-होते इसमें बढ़त होने के आसार हैं।

यूपी के लखनऊ, मेरठ, आगरा, महराजगंज, रायबरेली, सुल्तानपुर, सीतापुर, अमेठी, बाराबंकी व बलरामपुर जिलों में पंचायत उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान जारी है। वोटिंग बूथ के बाहर मतदाता लाइन लगाकर खड़े हुए हैं। हालांकि, सुबह के समय दोपहर में धूप के कारण मतदाताओं की संख्या में थोड़ी कमी आई है पर शाम होते-होते इसमें बढ़त होने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नौ ब्लाकों में पंचायत उप चुनाव के लिए सुबह 11 बजे तक 41.71 प्रतिशत मतदान हुआ। 12 में से नौ ब्लाकों में आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। शुक्रवार को ब्लाक कार्यालयों से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया था। बता दें कि माछरा ब्लाक के गांव एत्मादपुर में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। इसके लिए एक मतदान केंद्र और तीन मतदान स्थल बनाए गए हैं। जिले में 40 मतदान केंद्र और 72 मतदान स्थल बनाए गए हैं। नौ ब्लाकों में 99 ग्राम पंचायत सदस्य, एक प्रधान पद और परीक्षितगढ़ ब्लाक के दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव हो रहा है। ग्राम पंचायत सदस्यों में जानी में 30, रोहटा में पांच, रजपुरा में आठ, खरखौदा में सात, मवाना में 17, हस्तिनापुर में दो, परीक्षितगढ़ में आठ, सरूरपुर में 22 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…