उत्तर प्रदेश में आज सिर्फ 524 संक्रमित मिले, अब तक 5 करोड़ 30 लाख टेस्ट हुए प्रदेश में

Spread the love

यूपी में कोरोना संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में नजर आ रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 524 मामले सामने आए हैं जबकि 1757 लोग डिस्चार्ज होकर वापस जा चुके हैं।

प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.1 प्रतिशत है। बता दें कि प्रदेश में अब तक रिकॉर्ड 5 करोड़ 30 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं जो कि भारत के किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा हैं।

यूपी में अब कोरोना के कुल सक्रिय मामले 9806 है। खास बात है कि यूपी में जितने कोरोना के सक्रिय मामले हैं उससे कहीं ज्यादा मामले महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में हर रोज आ रहे हैं।

प्रदेश सरकार टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति पर काम कर रही है। जिसका सकारात्मक परिणाम साफ-साफ नजर आ रहा है। वहीं, गांवों मे कोरोना को नियंत्रित करने के लिए 70 हजार से भी ज्यादा निगरानी समितियां काम कर रही हैं।


Spread the love
और पढ़े  चंपत राय ने गोपनीय डायरी में लिखा... अखिलेश तक कैसे पहुंची चोरी की बात, हमारे बीच भेदिया कौन?
  • Related Posts

    योगी सरकार का मेगा प्लान: UP में 120 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, बनेंगे नए औद्योगिक हब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निवेश, जमीन, बुनियादी ढांचे और नीतिगत सुधारों पर फोकस किया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग ने…


    Spread the love

    UP- योगी कैबिनेट की बैठक आज, दरोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के साथ आ सकते हैं 15 बड़े प्रस्ताव

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *