अयोध्या : जहां चाह वहीं राह… जरूरतमंदों की सेवा संकल्प लिया।

जहां चाह वहीं राह… उक्त लाइनें अयोध्या जनपद के एक युवा समाजसेवी पर बिल्कुल सटीक बैठ रही हैं। हम बात कर रहे हैं जनपद के मेवातीपुरा वजीरगंज के रहने वाली मोहम्मद लकी खान की, जिन्होंने गरीब, असहाय व जरूरतमंदों की सेवा संकल्प लिया। उनकी यह सेवा जनपद में ही नहीं अन्य जनपदों में भी जारी है। मो. लकी खान पूरे लॉकडाउन के दौरान लोगों को निशुल्क राशन वितरण किया वहीं दूसरी ओर लखनऊ जाकर एक जरूरतमंद को ब्लड डोनेट किया। युवा समाजसेवी की इस पहल की चर्चा हो रही है। मो. लकी खान का कहना है कि समाजसेवा की प्रेरणा उन्हें उनके पिता से मिली है और उसी के आधार वह लगातार लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनका कहना है कि लोगों की मदद करना उनको अच्छा लगता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो भी लोग सक्षम हैं, वह भी गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों की मदद को आगे आये।

और पढ़े  देहरादून - सीएम योगी ने दी मां को अंतिम विदाई: श्रद्धांजलि देकर किया नमन, छोटे भाई ने पूरी की अंतिम संस्कार की रस्में
  • Related Posts

    UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही…

    UP: सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर तकरार, केशव बोले- हमारे पास पर्याप्त वोट,अगली बैठक की तिथि तय नहीं

    सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की तरफ से लगातार यह बात कही जा रही है कि उनकी अनदेखी हुई है। वहीं, केशव…