हल्द्वानी / नैनीताल- भारी बारिश के चलते कल भी बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल

हल्द्वानी / नैनीताल- भारी बारिश के चलते कल भी बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल

भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 13 सितम्बर, 2024 को अपरान्ह 02:00 बजे जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 14.09.2024 को अपरान्ह 02:00 बजे तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी वर्षा (रेड एलर्ट) होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं। साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में मध्यम वर्षा/भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 14.09.2024 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।
<strong>हल्द्वानी / नैनीताल- भारी बारिश के चलते कल भी बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल</strong>
जनपद अन्तर्गत अध्ययनरत् ऐसे छात्र-छात्राएं जोकि विद्यालय परिसर में स्थित छात्रावासों में ही निवासरत् हैं, पर उक्त अवकाश लागू नहीं होगा। अतः मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट को देखते हुए दिनांक दिनांक 14.09.2024 (शनिवार)

को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत उक्तानुसार समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाए) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र शैक्षणिक कार्यों हेतु बंद रहेंगे तथा शैक्षणिक संस्थाएं अवकाश अवधि में ऑनलाईन कक्षाओं के माध्यम से अध्ययनरत्

छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे।

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

और पढ़े  अच्छी खबर: हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक का हुआ विस्तार, 2 के संचालन काे मंजूरी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    कोटद्वार: घमंडपुर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने 2 बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

     भाबर क्षेत्र के घमंडपुर में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 10 वर्षीय वंश की…