ऋषिकेश: बढ़ा गंगा का जलस्तर:- मूसलाधार बारिश से गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से पार, जलमग्न हुआ त्रिवेणी घाट, प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट

ऋषिकेश: बढ़ा गंगा का जलस्तर:- मूसलाधार बारिश से गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से पार, जलमग्न हुआ त्रिवेणी घाट, प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर मैदानी भागों में दिखाई दे रहा है। ऋषिकेश में तेज बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियां ऊफान पर आ गई है। गंगा घाट और तट जलमग्न हो गए हैं। गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार पहुंच गया है।

त्रिवेणी घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। इसे देखते हुए प्रशासन की टीम तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर रही है। गंगा घाटों और तटों पर जल पुलिस के कर्मचारी तैनात किए गए। तटीय इलाकों में रहने वालों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए मुनादी की गई।

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
<strong> ऋषिकेश: बढ़ा गंगा का जलस्तर:- मूसलाधार बारिश से गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से पार, जलमग्न हुआ त्रिवेणी घाट, प्रशासन ने लोगों को किया अलर्ट</strong>
इन सभी जिलों में तेज हवा चलने के साथ कई दौर की भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने संवेदनशील इलाकों में सतर्कता से रहने की हिदायत दी है।

बारिश को देखते हुए सभी जिलों में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 12वीं तक के सभी तरह के स्कूल बंद आज बंद रखे गए हैं।

और पढ़े  देहरादून: डीबीएस में छात्र गुटों की तकरार, कमरे में घुसकर दो युवकों से मारपीट, जबरन उठाकर ले जाने का आरोप
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…