नैनीताल हल्द्वानी: बारिश का रेड अलर्ट- कल भी 12वीं तक के सभी स्कूलों की रहेगी छुट्टी, जिलाधिकारी नैनीताल का आदेश, एडवाइजरी जारी

नैनीताल हल्द्वानी: बारिश का रेड अलर्ट- कल भी 12वीं तक के सभी स्कूलों की रहेगी छुट्टी, जिलाधिकारी नैनीताल का आदेश, एडवाइजरी जारी

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (बृहस्पतिवार) भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में बिजली चमकने के साथ भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

केंद्र की ओर से 12 और 13 सितंबर के लिए विशेष प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी दो दिन भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। हालांकि 14 सितंबर को बारिश हल्की हो जाएगी।

नैनीताल जिले में कल भी बंद रहेंगे स्कूल
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 एवं 13 सितंबर को जनपद नैनीताल में भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जनपद के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा के दौरान संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन की संभावना बढ़ जाती है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले में कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थान, आंगनबाडी केंद्रों में शुक्रवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.41 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…