हल्द्वानी- रामपुर रोड स्थित अवैध निर्माण पर होटल हुआ सील

Spread the love

हल्द्वानी- रामपुर रोड स्थित अवैध निर्माण पर होटल हुआ सील

जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने शनिवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में स्वीकृत मानचित्र से इतर कराए जा रहे निर्माण कार्य के चलते होटल को सील कर दिया है। इस होटल में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के साथ कई दुकानें भी हैं। प्राधिकरण ने बैंक अधिकारियों से अन्यत्र व्यवस्था कराने को भी कहा है। इससे बैंक से जुड़े ग्राहकों को आने वाले दिनों में दिक्कत उठानी पड़ सकती हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट और जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेयी ने बताया कि रामपुर रोड स्थित गली नंबर दो में नरेंद्र सिंह ने भवन निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत कराया था। मौके पर 15.90 गुणा 26.90 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्टेट बैंक आच्छादित करते हुए बेसमेंट, भूतल, प्रथम, द्वितीय व तृतीय तल का निर्माण किया गया है जो कि स्वीकृत मानचित्र से अलग है।

मामला संज्ञान में आने के बाद प्राधिकरण टीम ने चालानी कार्रवाई करते हुए भवन को सीलबंद कराने की संस्तुति की थी। इस पर भवन स्वामी को छह सितंबर तक उक्त भवन में किए अनधिकृत निर्माण में रखे हुए सामान को हटा लेने के निर्देश दिए थे। शनिवार को तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व में प्राधिकरण के जेई रघुवीर लाल भारती ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर भवन को सील कर दिया है।


Spread the love
और पढ़े  चारधाम यात्रा- तीस लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण, GMVN के विश्राम गृहों में अब तक 9 करोड़ की बुकिंग
  • Related Posts

    बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी, 27 लोग थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी…


    Spread the love

    देहादून पहुंचे सिंगर कुमार सानू, एयरपोर्ट पर फैंस ने खिंचाए फोटो, ग्राफिक एरा में होगा शो

    Spread the love

    Spread the loveहिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक कलाकार कुमार सानू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज देहरादून पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर उन्हें देख फैंस ने उन्हें घेर लिया।एयरपोर्ट से वह देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *