लालकुआं- पीड़िता ने दे दी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की धमकी, कहा- 24 घंटे में करो गिरफ्तार

लालकुआं- पीड़िता ने दे दी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की धमकी, कहा- 24 घंटे में करो गिरफ्तार

नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला कर्मी ने आत्मदाह की धमकी देकर सनसनी मचा दी। मंगलवार को पीड़िता ने आरोपी मुकेश बोरा और उसके चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

मंगलवार को पीड़िता ने लालकुआं स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता की। पीड़िता ने पत्रकारों को आपबीती सुनाते हुए पुलिस-प्रशासन पर आरोपी मुकेश बोरा के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसके साथ-साथ उसकी बेटी पर भी बुरी नजर डाली है। बेटी से छेड़खानी के साथ आरोपी ने उसे घर से उठाने की धमकी भी दी।

जांच के दौरान जांच अधिकारी को तमाम स्थानों से साक्ष्य भी उपलब्ध करा दिए हैं। बावजूद कोतवाली पुलिस आरोपी बोरा और उसके चालक कमल बेलवाल को गिरफ्तार करने से बच रही है। पीड़िता ने चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह लालकुआं कोतवाली के सामने आत्मदाह कर लेगी। इस घटना की जिम्मेदार पुलिस रहेगी। इस दौरान पीड़ित महिला की अधिवक्ता भी मौजूद रही।

और पढ़े  अच्छी खबर: हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक का हुआ विस्तार, 2 के संचालन काे मंजूरी
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    कोटद्वार: घमंडपुर में हादसा, तेज रफ्तार कार ने 2 बच्चों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

     भाबर क्षेत्र के घमंडपुर में रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 10 वर्षीय वंश की…