हल्द्वानी: शोरूमों में सुरक्षा अलर्ट पर पुलिस, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने की कई ज्वेलरी शोरूम में चेकिंग

हल्द्वानी: शोरूमों में सुरक्षा अलर्ट पर पुलिस, एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने की कई ज्वेलरी शोरूम में चेकिंग

हरिद्वार के ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना के बाद अब नैनीताल पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने आज पुलिस टीम के साथ नैनीताल रोड स्थित कई ज्वेलरी शोरूम में चेकिंग की इस दौरान टीम ने शोरूम में सुरक्षा के इंतजाम चेक किए, चेकिंग के दौरान पुलिस को कई शोरूम में कमियां भी मिली कई जगह गार्ड एक्टिव मोड में नहीं मिले इसके अलावा उनके पास असलहे भी पुराने थे जिन्हें तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए और सीसीटीवी कैमरे भी प्रॉपर तरीके से शोरूम के बाहर नहीं लगाए गए थे जिसको लेकर एसपी सिटी ने कहा की सभी बड़े शोरूम सीसीटीवी की डीवीआर को ऑनलाइन सर्वर में रखें इसके साथ ही उन्होंने पुलिस टीम को भी रात्रि में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बिना मान्यता चल रहे 72 और मदरसे बंद,2 महीने में आधों में लटक गए ताले
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…