अयोध्या:- बगैर डीपीआर संशोधन के रेलवे द्वारा नाप जोख का भू स्वामियों ने किया विरोध

Spread the love

अयोध्या:- बगैर डीपीआर संशोधन के रेलवे द्वारा नाप जोख का भू स्वामियों ने किया विरोध

जैसा की विदित है कि रेलवे द्वारा अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन को सजाने की प्रक्रिया चल रही है। रेलवे स्टेशन के दक्षिण की तरफ विस्तारीकरण की प्रक्रिया का जनमानस द्वारा जबरदस्त प्रतिरोध आज देखने को मिला। कड़े विरोध के चलते रेलवे की टीम को बैरंग वापस होना पड़ा।

भूस्वामी पहले ही रेलवे तथा प्रशासनिक अधिकारियों ज्ञापन तथा पत्र के माध्यम से डीपीआर संशोधन कर प्रोजेक्ट को 100 मीटर आगे बढ़ाने करने की मांग करते रहे हैं।
अधिवक्ता दीपक यादव तथा सुरेश दत्त पांडे ने बताया कि सरकार जबरन अयोध्यावासियों को उजाड़ने पर तुली हुई है जबकि रेलवे के पास प्रोजेक्ट संशोधन कर 95% आबादी बचाने के विकल्प खुले हुए हैं। निवासी नरेंद्र प्रसाद तिवारी तथा अरविंद मिश्रा ने बताया कि सरकार गरीबों को उजाड़ कर अमीरों को अयोध्या में बसाना चाहती है, अयोध्या के चुनाव परिणाम के बावजूद भी उसके कान में जूं तक नहीं रेंगी। प्रशासन के न मानने पर हम सत्याग्रह में तेजी लाएंगे।

सत्याग्रह के माध्यम से विरोध करने वालों में महंत वाल्मीकि दास, महंत शत्रुघ्न दास, अनिल कुमार सिंह, श्रीनिवास शास्त्री, संजीव सोनकर, नीतीश पांडे, मनोज सोनकर इत्यादि मोहल्लावासी उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  गंगा एक्सप्रेस वे:- हरदोई में आज PM मोदी, गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण, दो लाख लोगों की होगी जनसभा
  • Related Posts

    अयोध्या: गेहूं के खेत में कटा मिला नवजात का सिर, इलाके में मची सनसनी, धड़ की तलाश में पुलिस

    Spread the love

    Spread the loveकोतवाली क्षेत्र के गीजा बनकट गांव में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब गेहूं की कटाई के बाद खाली पड़े एक खेत में नवजात शिशु का…


    Spread the love

    15 घंटे बाद टंकी पर फंसे दोनों किशोर को सेना ने हेलीकॉप्टर से किया एयरलिफ्ट, देखें…

    Spread the love

    Spread the love   नगर के काशीराम आवास कॉलोनी के पास बने पानी की टंकी की सीढ़ी टूट कर गिरने से एक किशोर की मौत हो गई थी, जबकि दो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *