अयोध्या- भाइयों के साथ रजत हिंडोले पर विराजमान हुए रामलला, दर्शन कर निहाल हुए भक्त

Spread the love

अयोध्या- भाइयों के साथ रजत हिंडोले पर विराजमान हुए रामलला, दर्शन कर निहाल हुए भक्त

राम मंदिर के गर्भगृह में विराजे रामलला शुक्रवार से हिंडोले पर स्थापित किए गए। हिंडोले पर विराजे रामलला सरकार का दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे। ट्रस्ट की ओर से तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र के पास रामभक्तों के लिए निशुल्क भंडारे का भी शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। यह भंडारा नित्य रक्षाबंधन तक चलेगा।

रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास के अनुसार पर्व की शुरुआत और समापन की मर्यादा के अनुरूप रामलला को पंचमी से पूर्णिमा तक 11 दिनों के लिए हिंडोले पर स्थापित किया गया है।

गरिमा के अनुरूप रामलला का तीन फीट ऊंचा, दो फीट लंबा और एक फीट चौड़ा चांदी का झूला पिछले वर्ष ही निर्मित कराया जा चुका है। रामलला इसी झूले पर भाइयों के साथ विराजित किए गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  राममंदिर के सीईओ के लिए मांगे गए आवेदन, अधिसूचना जारी, 3 साल का होगा कार्यकाल, होनी चाहिए ये योग्यताएं
  • Related Posts

    ओवैसी का UP में बड़ा एलान: ‘BJP को हराने के लिए गठबंधन को तैयार’, राम मंदिर दान चोरी से जौहर विवि तक पर बोले

    Spread the love

    Spread the loveऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दूसरे राजनीतिक दल हम पर आरोप लगाते हैं कि हमारी पार्टी सांप्रदायिक पार्टी है। हम…


    Spread the love

    मिला कोरोना का मरीज: इस शहर में मिली संक्रमित महिला, ये लक्षण आए सामने, अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveआगरा में कोरोना ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। शहर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। खांसी और सांस फूलने की समस्या से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *