अयोध्या: मंदिर प्रांगण में आयाेजित हुई श्रद्धांजलि सभा

Spread the love

अयोध्या: मंदिर प्रांगण में आयाेजित हुई श्रद्धांजलि सभा

रामनगरी की प्रतिष्ठित पीठ श्रीफटिक शिला आश्रम में साकेतवासी रामाज्ञा दास महाराज काे पांचवी पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किया गया। साेमवार काे मंदिर प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा आयाेजित हुई, जिसमें अयाेध्यानगरी के विशिष्ट संत-महंताें ने साकेतवासी रामाज्ञा दास काे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस माैके पर फटिक शिला आश्रम के वर्तमान महंत सुकदेव दास ने बताया कि उनके गुरू भ्राता रामाज्ञा दास महाराज की पांचवी पुण्यतिथि श्रावण कृष्णपक्ष नवमी तिथि पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। गुरूदेव भगवान बगही सरकार व प्रभु श्रीसीताराम की कृपा है कि अयोध्या के संताें की सेवा करने का साैभाग्य, अवसर गुरू भाई के भंडारा माध्यम से प्राप्त हाेता है। हमारे गुरू भाई बहुत ही अच्छे साधक संत और शिष्य थे। गुरू के प्रति उनकी साधना थी। पूरा जीवन उन्होंने गुरू की सेवा एवं गुरू के बताए हुए रास्ते पर चलने में लगा दिया। वह गाै तथा संत सेवी रहे। संतत्व ताे उनमें देखते ही झलकता था। सेवा काे ही अपना धर्म माना। जीवन भर सेवा कार्याें में लगे रहे। अपने शिष्य-अनुयायियाें काे भी सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वह हमारे बीच नही हैं। लेकिन उनकी यश-कीर्ति सदैव हम सबके साथ रहेगी। मठ के वर्तमान महंत पधारे हुए संत-महंताें का स्वागत-सत्कार कर भेंट, विदाई दी। अंत में संत-महंत व भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुण्यतिथि पर साकेतवासी महंत काे श्रद्धासुमन अर्पित करने वालाें में मणिरामदास दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, खाकचौक श्रीमहंत बृजमोहन दास, महंत राघवेंद्र दास वेदांती, कनक महल महंत सीताराम दास महात्यागी, हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत रामकुमार दास, हनुमत सदन महंत अवधकिशाेर शरण, हनुमानकिला महंत परशुराम दास करतलिया भजनाश्रम महंत रामदास, महंत आनंद दास, नागा अभिषेक दास, महंत वीरेंद्र दास आदि रहे।

और पढ़े  गौतम हत्याकांड का खुलासा- तीन दोस्त, एक लड़की और खून: मोबाइल पर 14 बार बातचीत, फिर चाकू से लड़के को गोद दिया

Spread the love
  • Related Posts

    नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरकर मौत,कामिनी ने कुछ समय पहले छोड़ दी थी BPO की नौकरी

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, एक नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरने से मौत…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल

    Spread the love

    Spread the loveइटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक की राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *