UP पंचायत चुनाव: फिर से होगा मतदाता सूची का सत्यापन, पांचवी बार बढ़ी प्रकाशन की तिथि,टल सकते है चुनाव 

पंचायत चुनाव मतदाता पुनरीक्षण सूची का सत्यापन दोबारा किया जा रहा है। किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका न रहे, इसलिए यह कवायद की जा रही है। 10 जून को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है।

दिसंबर 2025 में राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण-2025 की अनंतिम सूची जारी की थी। इसमें प्रदेश में कुल 12.69 करोड़ मतदाता दर्ज किए गए थे। पिछले पंचायत चुनाव की सूची की अपेक्षा इसमें 40.19 लाख मतदाता बढ़े थे। सूची जारी होने के बाद आयोग ने दावे और आपत्तियां मांगी थीं। इस दौरान लाखों आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनकी सुनवाई कर उनका निस्तारण किया जा चुका है।

अंतिम सूची के प्रकाशन की तारीख अब तक पांच बार बढ़ाई जा चुकी है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष पंचायत चुनाव नहीं होने हैं, इसलिए आयोग मतदाता सूची को और अधिक त्रुटिरहित बनाने में जुटा है, ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद या सवाल न खड़ा हो सके। इसी वजह से हर मतदाता का दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है। इसके साथ ही नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी है। आयोग की ओर से प्रत्येक मतदाता को एक विशेष नंबर भी आवंटित किया जा रहा है।

और पढ़े  UP: चक्रवात अकवान का प्रदेश पर पड़ेगा सीधा असर, 21 और 22 नवंबर को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • Related Posts

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप में पीछे से घुसी एंबुलेंस, 5 की मौत, शव लेकर जा रही थी प. बंगाल

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुबेहा थाना क्षेत्र में किमी संख्या 53.3 पर जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप…