बिजली आपूर्ति ठप:- मोटाहल्दू / हल्द्वानी- पहले केबल जली,उसके बाद फॉल्ट ने दिनभर रुलाया,फिर लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान

Spread the love

बिजली आपूर्ति ठप:- मोटाहल्दू / हल्द्वानी- पहले केबल जली,उसके बाद फॉल्ट ने दिनभर रुलाया,फिर लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान

केबल जलने और लाइन में फॉल्ट आने से रविवार को धौलाखेड़ा बिजलीघर से जुड़े बरेली रोड के इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभवित रही। ऊर्जा निगम के अनुसार बिजलीघर से हल्द्वानी को आने वाली केबल में आग लगने के कारण दिक्कत हुई। दूसरी लाइन से जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई है।

मानसून में बिजली की लाइनों में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण आए दिन शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली की सप्लाई प्रभावित हो रही है। रविवार को धौलाखेड़ा बिजलीघर से हल्द्वानी को आने वाली लाइन में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास अंडरग्राउंड केबल में आग लगने से बमेठाबंगर खीमा, हल्दूचौड़, बमेठाबंगर केशव समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने के बाद विभाग की ओर से केबल को दूसरी लाइन में जोड़कर आपूर्ति कराई गई लेकिन घरों में चल रहे एसी, कूलर, पंखे और रेफ्रीजरेटर से लोड बढ़ने के बार-बार लाइन में फॉल्ट आता रहा। ईई ग्रामीण डीडी पांगती ने बताया कि सुबह 9:20 बजे धौलाखेड़ा बिजलीघर से हल्द्वानी को आने वाली लाइन की अंडरग्राउंड केबल जल गई। इससे प्रभावित इलाकों को दूसरी लाइन से जोड़कर आपूर्ति सुचारु कराई गई। कहा कि सोमवार को खराब केबल की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

लो-वोल्टेज
लो-वोल्टेज की समस्या से खड़कपुर के ग्रामीण परेशान। पिछले 2 महीने से चल रही है लो-वोल्टेज की समस्या क्षेत्रवासियों को करना पड़ रहा है भारी दिक्कतों का सामना।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- अब चुनाव आयोग की अनुमति से ही होंगे तबादले, SIR के दौरान लागू रहेगी व्यवस्था
  • Related Posts

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *