एनपीएस-वात्सल्य योजना: अब माता-पिता बच्चों के लिए ऐसे कर सकेंगे बचत, वयस्क होने पर इतना मिलेगा फायदा

एनपीएस-वात्सल्य योजना: अब माता-पिता बच्चों के लिए ऐसे कर सकेंगे बचत, वयस्क होने पर इतना मिलेगा फायदा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद के मानसून सत्र के दौरान बजट पेश किया। खास बात यह है कि वित्त मंत्री ने सातवीं बार बजट पेश किया है। इस बजट में कई बातों का जिक्र किया गया। इस बीच ‘एनपीएस-वात्सल्य’ योजना की भी घोषणा की गई। वित्त मंत्री ने कहा, ‘एनपीएस-वात्सल्य के रूप में नाबालिग बच्चों के लिए माता-पिता और अभिभावकों द्वारा योगदान की एक योजना शुरू की जाएगी। नाबालिग के वयस्क होने पर योजना को निर्बाध रूप से सामान्य एनपीएस खाते में परिवर्तित किया जा सकता है।’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की घोषणा
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस), केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक मददगार पेंशन योजना है। एनपीएस की मदद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी एक निश्चित आमदनी आपके खाते में आती है। इस योजना के तहत आपको लंबी अवधि तक निवेश करना होता है। अब आप इस योजना के तहत अपने नाबालिग बच्चों के नाम पर भी निवेश कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने इस अतिरिक्त योजना को ‘एनपीएस-वात्सल्य’ नाम दिया है। केंद्रीय वि्त मंत्री ने बजट पेश करने के दौरान इस योजना की घोषणा की।

एनपीएस-वात्सल्य योजना
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एनपीएस-वात्सल्य योजना के तहत माता-पिता अपने नाबालिग बच्चे के नाम पर निवेश कर सकेंगे। इसके बाद जब बच्चा वयस्क हो जाए, तो माता-पिता इस योजना को एनपीएस में परिवर्तित कर सकते हैं। बच्चों के उज्जवल भविष्य को तैयार करने में एनपीएस-वात्सल्य योजना काफी मददगार साबित होगी।

और पढ़े  पहिवहन: पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन स्टेशन पर भी बनेंगे होल्डिंग, बिहार के लिए राजधानी से चलेंगी विशेष ट्रेन

इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि एनपीएस के संबंध में सरकारी कर्मचारियों की चिंताओं के समाधान के लिए जल्द ही नई घोषणा की जाएगी।

  • Related Posts

    ‘E20 बना 420’: राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार के दावे पर केंद्र को घेरा, पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने पर उठाए सवाल

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि देश…

    वायु प्रदूषण: दिल्ली एनसीआर में हवा की हालत खराब, जानें आज कहां कितना दर्ज किया गया एक्यूआई

    दिल्ली-एनसीआर की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। राजधानी के कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर पहुंच गया है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप-3…