देहरादून में भीषण अग्निकांड- टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां जलकर हुई राख,किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ

Spread the love

देहरादून में भीषण अग्निकांड- टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां जलकर हुई राख,किसी भी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ

राजधानी देहरादून में सुबह भीषण अग्निकांड की खबर सामने आई है। दून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में आग से 22 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मजदूर यहां तांबा जला रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

खुड़ बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया। एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां राख हो गई। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मज़दूर तांबा जला रहे थे। उसी वक्त हादसा हुआ।

गनीमत रही कि आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए। आग से यहां पर रखें आठ नौ छोटे-बड़े सिलिंडर भी फट गए। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर क़ाबू पा लिया।
यहां 22 से 23 परिवार रहते है जो कूड़ा बीनने का काम करते हैं। सुबह कुछ लोग तार जलाकर उसने से तांबा निकाल रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया।

यहां आठ-नौ सिलिंडर एक साथ फटने से आग विकराल हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने में टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

गनीमत रही की हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।


Spread the love
और पढ़े  चमोली- नकली गहनों पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    10th Result: आज राजस्थान बोर्ड जारी करेगा परीक्षा परिणाम,देखें अपना रिजल्ट

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 10वीं के नतीजे आज…


    Spread the love

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *