लालकुआं: आवारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू।

Spread the love

लालकुआं: आवारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू।

रिर्पोटर, प्रकाश कुमार

लालकुआं के हल्दुचौड़ क्षेत्र में बीते दिनों हाइवे में आवारा जानवर द्वारा युवक की छाती में सींग आर पार करने से हुई दर्दनाक मौत के बाद जिला प्रशासन नींद से जगा है जिसके बाद प्रशासन के निर्देश पर लालकुआं नगर में नगर पंचायत और राजस्व विभाग की टीम ने आवारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है,साथ ही टीम द्वारा नगर में घूम रहे पशुओं के कान में लगे टैग से उनके स्वामियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है इस आधार पर जानवरों को छोड़ने वाले स्वामियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
बताते चले कि लालकुआं नगर में नगर पंचायत और राजस्व विभाग टीम आवारा पशुओं को पकड़ने के साथ ही उनके स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इधर लालकुआं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि लालकुआं नगर में नगर पंचायत और राजस्व विभाग की टीम द्वारा आवारा पशुओं के कान में लगे टैग के चिन्हिकारण की कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में दो पशुओं के टैग से उनके स्वामियों का पता चला है जिनके खिलाफ रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारी को भेज दी है उच्च अधिकारियों द्वारा जो आदेश मिलेगा उसके तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नगर में 14 परिवार के जानवरों का पालने का पता चला हैं। जिनका चिन्हीकारण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्रवाई जारी है तथा उन्हें शहर से खदेड़ा भी जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने नगरवासियों से अपील की है कि कोई भी पशु प्रेमी तथा नगरवासी अपने घर का गीला कचरा एंव सब्जी रोटी एवं कुट्टी आवारा जानवरों को ना डाले जिसे जानवरों की आवाजाही नगर में अधिक बढ़ रही है।तथा दुर्घटना की संभावनाएं बढ जाती है तथा खाने के लालच में जानवरों जख्मी हो जाते हैं जिनका उपचार समय पर ना हो तो वह मार भी जाते हैं‌। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के वाहन समस्त वार्डों के घर घर जा रहे उसी वाहन में गीला कचरा डालें। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा साथ नगर पंचायत के वाहनों से भी इसका प्रचार किया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून: नीट पुनर्परीक्षा- परीक्षार्थी रोडवेज बस में कर सकेंगे निशुल्क यात्रा, सीएस ने शासनादेश जारी करने के दिए निर्देश

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    देहरादून- दालचीनी की व्यावसायिक खेती के तरीके बताएंगे वैज्ञानिक, 11-12 जून को होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका, इंडोनेशिया सहित देश के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक तरीके बताएंगे। पहली बार परफ्यूमरी एवं सगंध अनुसंधान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *