लोकसभा चुनाव2024:- प्रचार की शुरू हुई उलटी गिनती, आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी हल्द्वानी में गरजेंगे।

लोकसभा चुनाव2024:- प्रचार की शुरू हुई उलटी गिनती, आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी हल्द्वानी में गरजेंगे।

लोकसभा चुनाव प्रचार की उलटी गिनती शुरू होने के साथ भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के बीच होड़ शुरू हो गई है। ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के बाद अब पार्टी के दिग्गज नेता केंद्रीय गृह अमित शाह उतरने वाले हैं। वह कोटद्वार में 16 अप्रैल को गढ़वाल लोस सीट पर पार्टी प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए प्रचार करेंगे।

कोटद्वार में उनका एक बड़ा रोड शो भी होगा और इसके बाद उनकी जनसभा होगी, लेकिन शाह के आने से पहले केंद्रीय नेतृत्व अन्य बड़े नेताओं को भी प्रचार में झोंक दिया है। शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गौचर, लोहाघाट और हल्द्वानी में ताबड़तोड़ तीन जनसभाएं कीं। शनिवार को योगी आदित्यनाथ हल्द्वानी में जनसभा करेंगे। वह नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट पर पार्टी प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए वोट मांगेंगे।

रविवार को वह पार्टी प्रत्याशी अनिल बलूनी, त्रिवेंद्र सिंह रावत और माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में श्रीनगर, रुड़की और देहरादून में तीन जनसभाएं करेंगे।पार्टी ने सैनी वोट को साधने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हरिद्वार की लक्सर, खानपुर और पिरान कलियर विस सीट पर प्रचार के लिए उतारा है। बंगाली वोटों पर सेंध लगाने के लिए पार्टी सांसद शांतनु ठाकुर को रुद्रपुर, दिनेशपुर और शक्तिफार्म क्षेत्र में प्रचार का जिम्मा सौंपा है।
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी शनिवार को बड़कोट और पैठाणी में जनसभाएं करेंगे। 17 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल की सीमा के पास चकराता और सहसपुर में जनसभा और रोड शो के जरिये भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम तो कई दिनों से उत्तराखंड में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी धुआंधार रोड शो और जनसभाएं हो रही हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड विधानसभा सत्र: आज भराड़ीसैंण के सियासी अखाड़े में उतरेगी धामी सरकार, विपक्ष ने भी रचा चक्रव्यूह
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…