छत्तीसगढ़- सीएम साय ने की घोषणा आर्टिकल 370 मूवी टैक्स फ्री..

Spread the love

छत्तीसगढ़- सीएम साय ने की घोषणा आर्टिकल 370 मूवी टैक्स फ्री..

छत्तीसगढ़ में आर्टिकल 370 मूवी को टैक्स फ्री कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित मैग्नेटो माल में आर्टिकल 370 फिल्म देखने पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने ये घोषणा की है। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय और मंत्रिमंडल के सहयोगी कृषि मंत्री रामविचार नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप समेत विधायकगण भी मौजूद रहे।

इस संबंध में चर्चा करते हुए सीएम साय ने कहा कि हमारी विचारधारा एक देश, एक विधान, एक निशान को लेकर है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 इस बुनियादी विचारधारा से असंगत थी। हमारे नेताओं ने आजादी के बाद से ही इसका कड़ा विरोध किया। धारा 370 को हटाने का संकल्प हमने लिया था। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संकल्प पूरा हुआ। आज कश्मीर शांति की ओर बढ़ रहा है। भारत की एकता को लेकर यह बड़ा काम मोदी ने किया।

उन्हेंने कहा कि मूवी में कश्मीर के हालात को बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है और यह बताया गया है कि किस तरह से आर्टिकल 370 की वजह से कश्मीर विकास की राह में पिछड़ रहा था और इसे खत्म करने के लिए हमारे नेताओं ने कितना कठिन संघर्ष किया। इस मौके पर सांसद सुनील सोनी, विधायक अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब और संपत अग्रवाल भी उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  पद्म विभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, MICU में भर्ती, AIIMS रायपुर में इलाज जारी
  • Related Posts

    पद्म विभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, MICU में भर्ती, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

    Spread the love

    Spread the loveपद्म विभूषण से सम्मानित और मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई AIIMS रायपुर के मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (MICU) में अपनी ज़िंदगी के लिए लड़ रही हैं। 69 साल…


    Spread the love

    छत्तीसगढ़- प्रशासनिक बदलाव: विभागों की जिम्मेदारियों में फेरबदल, नए प्रभार तय, देखें आदेश की कॉपी

    Spread the love

    Spread the loveछत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर आंशिक बदलाव करते हुए कुछ अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में विभागीय जिम्मेदारियों के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *