छत्तीसगढ़/रायपुर:द लेजेंड रिटर्न्स- काइनेटिक ग्रीन की ई-लूना ने छत्तीसगढ़ की सड़कों पर दिखाया इलेक्ट्रिक एनर्जी का जलवा

छत्तीसगढ़/रायपुर:द लेजेंड रिटर्न्स- काइनेटिक ग्रीन की ई-लूना ने छत्तीसगढ़ की सड़कों पर दिखाया इलेक्ट्रिक एनर्जी का जलवा

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी, काइनेटिक ग्रीन ने आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित एक भव्य समारोह में बहुप्रतीक्षित ई-लूना का अनावरण किया। यह स्टाइलिश, मल्टी-यूटिलिटी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर अत्‍याधुनिक टेक्‍नोलॉजी एवं फीचर्स से लैस है जो इसे व्यक्तिगत और व्यावसायिक उपयोग दोनों के लिए एक आदर्श वाहन बनाती हैं।

ई-लूना X1 वैरिएंट ₹69,990 (एक्स-शोरूम) की आकर्षक शुरूआती कीमत से शुरू होता है। यह छत्तीसगढ़ में काइनेटिक ग्रीन डीलरशिप पर उपलब्ध है। यह परिवहन के विश्वसनीय और पर्यावरण-अनुकूल साधन चाहने वाले उपभोक्ताओं के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। ई लूना की डिलीवरी पूरे छत्तीसगढ़ में काइनेटिक ग्रीन डीलरशिप से शुरू हो गई है।

इन विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई:
• बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के संसदीय कार्य मंत्री

काइनेटिक ग्रीन के को-फाउंडर और एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर रितेश मंत्री और भारत ईवी- काइनेटिक ग्रीन डीलरशिप, रायपुर के मालिक प्रदीप गोयल के साथ सम्मानित मंत्रियों ने संयुक्त रूप से ई-लूना का अनावरण किया जो छत्तीसगढ़ के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण क्षण है।

ई-लूना तमाम जरूरतों को पूरा करने वाली खूबियों से लैस है। ये आपके बजट के मुताबिक यात्रा की दूरी को पूरा करने के लिए, 1.7 kWh से 3.0 kWh तक बैटरी विकल्पों की एक सीरीज में आती है। इसकी शक्तिशाली 2.0 kWh बैटरी एक बार चार्ज करने पर 110 किमी की दूरी तय करती है। इसमें फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी गई है। नए अवतार में आने वाली ई-लूना बदली जा सकने वाली बैटरी के साथ आती है। सहज और सुरक्षित सवारी के लिए, ई-लूना में एक आधुनिक बीएलडीसी मिड-माउंट मोटर और एक कैन-इनेबल्ड कम्युनिकेशन सिस्टम दिया गया है। इस सिस्टम में सभी तरह के मौसम के लिए एक आकर्षक डिजिटल मीटर दिया गया है जो पानी और धूल-प्रूफ रहते हुए रियल टाइम डेटा प्रदर्शित करता है। ई-लूना में बेहतर स्थिरता के लिए कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और 16-इंच के बड़े पहिये दिए गए हैं।

और पढ़े  रायपुर / छत्तीसगढ़- मारूति फाउंडेशन व हेरिटेज इंडिया द्वारा आयोजित ‘टैलेंट 2.0’ में दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा, समाजसेवियों का हुआ सम्मान

इस मौके पर काइनेटिक ग्रीन की संस्थापक और सीईओ सुश्री सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “रायपुर में ई-लूना का लॉन्च काइनेटिक ग्रीन के लिए गौरव का क्षण है, क्योंकि हम इस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को फिर से परिभाषित करने की यात्रा पर निकल रहे हैं। ई लूना केवल एक वाहन ही नहीं है, यह ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में समावेशन, वहनीयता और सस्टेनेबिलिटी को लेकर हमारी प्रतिबद्धता दिखाता है। यह अभिनव और किफायती ईवी छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए बिल्कुल सही है। यह व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों जरूरतों को पूरा करता है। यह शहरी परिवहन को फिर से परिभाषित करेगा और राइडर्स की एक नई पीढ़ी को नई ताकत देगा। अपनी बहुपयोगी विशेषताओं और दूरदर्शी डिजाइन के साथ, ई लूना शहरी और ग्रामीण इलाके के लोगों की अनेक जरूरतों को पूरा करते हुए एक गेम-चेंजर बनने की क्षमता रखता है।’’

ई-लूना एक वाहन से कहीं अधिक बनने की आकांक्षा रखता है। यह महत्वाकांक्षी भारतीयों को मिला एक जबरदस्त सॉल्यूशन है। यह उन 75 करोड़ लोगों के लिए एक बहुत बड़े सपोर्ट के रूप में काम करेगा जिनके पास व्यक्तिगत वाहन का अभाव है। X1 वैरिएंट के लिए ₹69,990 रुपये की किफायती प्रारंभिक कीमत के साथ, ई-लूना गांवों में परिवहन को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकता है और पर्यावरण के अनुकूल भविष्य का निर्माण करने में योगदान दे सकता है। यह 100% मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रायपुर और पूरे देश के लिए एक हरियाली से भरपूर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है।

काइनेटिक ग्रीन के को-फाउंडर और एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर, रितेश मंत्री ने इस भावना को व्यक्त करते हुए कहा, “रायपुर में ई-लूना का रीजनल लॉन्च व्यक्तिगत और व्यावसायिक मोबिलिटी के लिए अनूठा सॉल्यूशन बनाने के प्रति हमारे समर्पण का एक प्रमाण है। अपनी उन्नत तकनीक, पर्यावरण के अनुकूल डिज़ाइन और किफायती कीमत के साथ, ई लूना का लक्ष्य पूरे छत्तीसगढ़ में आम लोगों और व्यवसायों को सशक्त बनाना है, जिससे इलेक्ट्रिक परिवहन के एक नए युग की शुरुआत होगी।”

और पढ़े  छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

ई-लूना का अनावरण ग्रामीण भारत के लिए विशेष महत्व रखता है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को सभी के लिए सुलभ बनाने के नजरिये से, काइनेटिक ग्रीन ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन अंतर को कम करने में ईवी की अपार क्षमता को पहचानता है।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ के संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, ” हमें छत्तीसगढ़ में ई-लूना का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। यह पर्यावरण-अनुकूल वाहन राज्य में सतत विकास के हमारे नजरिये के साथ पूरी तरह से मेल खाता है। ई-लूना की कम कीमत और बहुपयोगिता हमारे नागरिकों के लिए एक वरदान होगी, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो परिवहन का स्वच्छ और किफायती तरीका ढूंढ रहे हैं।”

ई-लूना छत्तीसगढ़ के लिए सिर्फ एक स्टाइलिश और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं है। इसकी मजबूत डिजाइन और उच्च पेलोड क्षमता इसे छोटे कारोबारियो और ग्रामीण परिवहन जरूरतों सहित तमाम कामों के लिए बिल्‍कुल उपयुक्त बनाती है। केवल 10 पैसे प्रति किलोमीटर की किफायती परिचालन लागत के साथ, ई-लूना पारंपरिक पेट्रोल से चलने वाले टू-व्‍हीलर्स की तुलना में काफी ज्यादा बचत करता है। रायपुर के लोगों के लिए यह खुशी की बात है कि ई-लूना इलेक्ट्रिक वाहन उनकी परिवहन आवश्यकताओं के लिए एकदम सही समाधान के रूप में उभर रहा है। ई-लूना में आपको बढ़ी हुई रेंज और पेलोड क्षमता जैसी खूबियां मिलेंगी जोकि गांवों में यात्रा करने के लिए एकदम आदर्श वाहन होगा। इसकी कीमत भी किफायती है और रखरखाव का खर्च भी कम आता है। इसमें इस्‍तेमाल की गई इको-फ्रेंडली तकनीक रायपुर को ज्‍यादा स्‍वच्‍छ एवं हरा-भरा बनाए रखने में योगदान करती है।

रायपुर में ई-लूना का लॉन्च भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में क्रांति लाने के काइनेटिक ग्रीन के मिशन के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। स्थानीय रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया यह इलेक्ट्रिक टू-व्‍हीलर न केवल शहरी जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि ग्रामीण समुदायों की परिवहन आवश्यकताओं को भी पूरा करता है, जो पूरे देश में पर्यावरण के अनुकूल और समावेशी विकास को बढ़ावा देता है।

और पढ़े  छत्तीसगढ़ के 26 साल: CM साय ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, कहा- विकास से विकसित भारत का संकल्प

ई-लूना में उच्च शक्ति वाली स्टील चेसिस के साथ एक खास डिजाइन है। ये 5 आकर्षक मैटेलिक कलर में उपलब्ध है। इनमें मलबरी रेड, पर्ल येलो, नाइट स्टार ब्लैक, ओशन ब्लू और स्पार्कलिंग ग्रीन कलर शामिल हैं। इसे www.kineticgreen.com पर सिर्फ ₹500 में प्री-बुक किया जा सकता है। ई-लूना अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगी। ई-लूना को एसेसरीज के साथ पर्सनलाइज्ड भी किया जा सकता है।

काइनेटिक ग्रीन के विषय में:
काइनेटिक ग्रीन, काइनेटिक और फिरोदिया समूह का नवीनतम उद्यम है। यह आज इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में एक अग्रणी खिलाड़ी है। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है। इसमें इलेक्ट्रिक थ्री-व्‍हीलर्स, कार्गो और यात्री दोनों तरह के वाहन शामिल हैं। हाल ही में कंपनी की तरफ से काइनेटिक ग्रीन ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्‍हीलर्स पेश किए गए हैं। इलेक्ट्रिक गोल्फ-कार्ट और बग्गी के लिए कंपनी ने दुनिया के अग्रणी लक्जरी ब्रांड, इटली के टोनिनो लेम्बोर्गिनी के साथ एक संयुक्त उद्यम बनाया है।

फिरोदिया परिवार की तीसरी पीढ़ी की वंशज, सुश्री सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी के नेतृत्व में, कंपनी ने 100,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की सफलतापूर्वक डिजाइनिंग, प्रोडक्शन और बिक्री की है। कंपनी ने इस बिक्री से लगभग ₹1200 करोड़ की आय हासिल की है।

काइनेटिक ग्रीन का मिशन जनता को ग्रीन मोबिलिटी प्रदान करना है। काइनेटिक ग्रीन के नाम कई चीजें पहली बार दर्ज की गई हैं, जैसे यह एआरएआई द्वारा अनुमोदित इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर विकसित करने वाली पहली कंपनी है और भारत में अपने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स में लिथियम-आयन बैटरी तकनीक की पेशकश करने वाली पहली कंपनी है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह पहल राज्य में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने…

    छत्तीसगढ़ के 26 साल: CM साय ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, कहा- विकास से विकसित भारत का संकल्प

    छत्तीसगढ़ अपने गठन के 26 वर्ष पूरे होने पर विकास की नई इबारत लिख रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण…