हल्दूचौड़- आवारा घूम रहे गौवंशो के आतंक से निजात दिलाने की मांग।

Spread the love

हल्दूचौड़- आवारा घूम रहे गौवंशो के आतंक से निजात दिलाने की मांग।

क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आवारा गोवंशों की संख्या किसानों के लिए मुसीबत बनी है। ये आवारा गोवंश जहां किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, वहीं राहगीरों के साथ ही अब पशुपालकों की गौशालाओं में घुसकर दुधारू पशुओं को भी को चोटिल भी कर रहे हैं। क्षेत्रीय किसानों ने प्रशासन से आवारा गोवंशों को गोशाला या फिर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
गंगापुर कबड़वाल ग्राम पंचायत के किशनानवाड़ निवासी पशुपालक पुष्पा देवी की गौशाला में शनिवार दोपहर आवारा गौवंश ने जमकर उत्पात मचाया है गौशाला में बंधी दुधारू गाय को उक्त आवारा गौवंश ने गंभीर रूप से घायल किया है पीड़िता पशुपालक का कहना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार गो संवर्धन और गोवंश बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन बढ़ने की बजाय पालतू गोवंशों की संख्या घट रही है। ग्रामीण और शहरी लोग गो माता का दूध पीकर उन्हें आवारा छोड़ रहे हैं, जिससे आवारा गोवंशों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। इसके अलावा जंगल से सटे गांवों में जंगली जानवरों के आतंक से परेशान किसान अब अचानक बड़ी संख्या में आए आवारा गोवंश से परेशान हैं इनके आतंक से जहां किसानों की फसलें को बर्बाद हो रही हैं वही अब ये उनके दुधारू पशुओं को भी नुकसान पहुंचाने पर आमादा हैं।
पीड़िता पुष्पा देवी समेत गांव के किसानों नेे प्रशासन से आवारा गोवंशों से निजात दिलाने की मांग की है।


Spread the love
और पढ़े  जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  देवप्रयाग- तोताघाटी के पास सांसद अनिल बलूनी की कार पर गिरा बोल्डर


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *