हल्द्वानी:- बेस अस्पताल को जरूरत है सर्जिकल ऑपरेशन की, जहां एक ओर सड़क पर है गड्ढे तो दूसरी तरफ छज्जे से झांक रहीं सरिया

हल्द्वानी:- बेस अस्पताल को जरूरत है सर्जिकल ऑपरेशन की, जहां एक ओर सड़क पर है गड्ढे तो दूसरी तरफ छज्जे से झांक रहीं सरिया

बेस अस्पताल को सर्जिकल ऑपरेशन की जरूरत है। बी-ब्लाॅक के भवन के छज्जे से सरिया झांकती दिख रहीं हैं, जबकि अस्पताल परिसर की सड़क की हालत ऐसी है कि अगर ध्यान भटका तो अस्पताल में ही भर्ती होने की नौबत आ जाएगी। डॉक्टर को दिखाना हो तो घंटों लाइन में लगना मजबूरी है। भर्ती होना पड़े तो बदबूदार शौचालय का सामना करना हर किसी के वश की बात नहीं।
बेस अस्पताल में भर्ती वाले बी और सी-ब्लाक के भवन पुराने हैं, इस भवन को बने करीब चार दशक हो चुके हैं। यह भवन जर्जर हो चुके हैं। बी-ब्लाक में छज्जे बने हैं, उसमें कई सरिया बाहर दिखाई दे रही हैं। भवन में जगह-जगह सीलन है और प्लास्टर उखड़ा हुआ है। अस्पताल परिसर की सड़क की हालत और भी खराब है। इस सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इसके अलावा ब्लाॅक की दूसरी मंजिल पर जाने के लिए जो सीढि़यां हैं, उन्हें भी मरम्मत की दरकार।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सविता ह्ययांकी-
बेस अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सविता ह्ययांकी का कहना है कि भवन की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा रैंप बनाने से जुड़े कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को कहा गया है। सड़क और सुरक्षा दीवार के लिए बजट आ गया है, इसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

और पढ़े  हरिद्वार: जापान के दो संत निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बने, पट्टाभिषेक समारोह में प्रदान की गई उपाधि
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…