नैनीताल हाईकोर्ट:  टैक्स वसूली को लेकर पालिका व कैंट में बन गई सहमति, हाईकोर्ट को दी सूचना

 

 

 हाईकोर्ट में कैंट बोर्ड की ओर से जू रोड पर वाहनों से टैक्स वसूलने के मामले पर सुनवाई हुई। इस दौरान पालिका व कैंट बोर्ड की ओर से बताया गया कि टैक्स वसूली को लेकर उनके बीच सहमति बन गई है। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंदर व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

दोनों पक्षों की ओर से बताया गया कि उनके बीच वसूली को लेकर समझौता हो गया है। टॉल से जो आय होगी उसका एक तिहाई भाग नगर पालिका कैंट बोर्ड को देगी। इसके बाद शुक्रवार को जू से भवाली रोड में कैलाखान को जोड़ने वाले मार्ग पर यातायात संबंधी सुनवाई होगी। मामले के अनुसार नैनीताल की जू रोड पर कैंट बोर्ड की ओर से गाड़ियों से टैक्स वसूलने के मामले में पालिका व कैंट के बीच विवाद चल रहा था।

 

कैंट बोर्ड का कहना था कि टैक्स से मिलने वाली राशि का हिस्सा उनको भी मिलना चाहिए जबकि पालिका इससे सहमत नहीं थी। कैंट बोर्ड ने मार्ग में बैरियर लगा कर वसूली शुरू कर दी थी। पूर्व में हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों से वार्ता कर समाधान तलाशने को कहा था।

और पढ़े  हल्दूचौड़- सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…

    देहरादून: CM धामी ने परिवार और मंत्रियों संग देखी हनुमान अंश, उत्तराखंड में टैक्स फ्री होगी फिल्म

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में प्रसिद्ध संत नीब करौरी बाबा के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म हनुमान अंश…