देहरादून- 3 अगस्त को होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा,जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

 

उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा तीन अगस्त को होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसके प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल के मुताबिक, पुलिस विभाग में कांस्टेबल पुरुष, पीएसी के 2000 पदों पर भर्ती के लिए 24 फरवरी से चार अप्रैल के बीच शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा कराई गई थी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की सूची बुधवार को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई।

 

चुने गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा तीन अगस्त को सुबह 11 से दोपहर एक बजे की पाली में होगी। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। किसी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।

पर्यवेक्षक कैनिंग भर्ती का रिजल्ट जारी, अभिलेख सत्यापन सात को
आयोग ने खाद्य प्रसंस्करण विभाग में पर्यवेक्षक कैनिंग एवं पर्यवेक्षक पाककला के रिक्त पदों के लिए 31 मई को लिखित परीक्षा कराई थी। चार जून को पहली उत्तर कुंजी जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां ली गईं। इसके बाद आयोग ने बृहस्पतिवार को आयोग ने रिजल्ट जारी कर दिया। चुने गए अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन सात अगस्त को होगा। अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज के साथ आयोग कार्यालय पहुंचना होगा। इसकी पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

और पढ़े  उत्तराखंड: बिल्डर्स फर्म पर GST का छापा, खरीद पर नकद भुगतान नहीं किया, भरा 3.25 करोड़ का टैक्स
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…