नैनीताल हाईकोर्ट: उत्तराखंड सरकार को मिली हाईकोर्ट से राहत, नदियों में मशीन से ड्रेजिंग पर लगी रोक हटी

Spread the love

नैनीताल हाईकोर्ट: उत्तराखंड सरकार को मिली हाईकोर्ट से राहत, नदियों में मशीन से ड्रेजिंग पर लगी रोक हटी

हाईकोर्ट ने प्रदेश की नदियों में मशीन से ड्रेजिंग पर लगी रोक को हटा दिया है लेकिन मशीन से खनन पर रोक जारी रहेगी। अब प्रदेश में एसओपी के आधार पर मशीन से नदियों में ड्रेजिंग की जा सकती है। कोर्ट ने 19 दिसंबर 2022 को नदियों में भारी मशीन से हो रही ड्रेजिंग पर रोक लगा दी थी।
इस रोक को हटाने के लिए सरकार ने आदेश को संशोधित करने की मांग के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें सरकार की ओर से कहा गया कि न्यायालय ने बीते वर्ष नदियों से मालबा हटाने के लिए मशीन के प्रयोग पर रोक लगा दी थी। इससे कई दिक्कतें आ रही हैं। बाढ़ राहत के कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

मैनुअल (हाथों से) मलबा उठाना संभव नहीं है। कहा गया कि सरकार मॉनिटरिंग के लिए ठोस कदम उठा रही है, कमेटियों का गठन किया गया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।


Spread the love
और पढ़े  पौड़ी: विवाद के बाद समझौता करने पहुंचे थाने, बुजुर्ग ने महिला प्रधान से मांगी माफी,वायरल हुई पैर छूने की तस्वीर  
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *